
26 September 2025 Ka Rashifal: 26 सितंबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, इन्वेस्टेंट के लिए भी दिन शुभ है। वृष राशि वाले रिस्क वाले काम न करें, सेहत भी बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वाले बिजनेस में बड़ी डील न करें, किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कर्क राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और संतान से सुख भी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Unique Temple: साल में सिर्फ 9 दिन खुलता है ये देवी मंदिर, इसका रहस्य आज भी अनसुलझा
इस राशि के लोगों की लव लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: दिवाली कब है, यहां जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
इस राशि के लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वाहन आदि सावधान से चलाएं और रिस्क वाले काम करने से भी बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है।
इस राशि के लोग आज बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें, नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव की स्थिति बन सकती है।
इस राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है।नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। संतान से सुख मिल सकता है।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा होने के योग बन सकते हैं। संतान के कारण किसी से बड़ा विवाद हो सकता है।
इस राशि के लोग पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। कोई पुराना विवाद भी आज सुलझ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। रिस्क वाले काम न करें। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। किसी की बात में आकर कोई भी निर्णय न लें, वरना पछताएंगे।
इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनाचाहा रोजगार मिल सकता है। अचानक किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। बिजनेस में कोई बडी डील हो सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। सेहत ठीक रहेगी।
इस राशि के लोग अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो छोटी-छोटी बातों पर आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से आपको बचना होगा। फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है।
इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार होगा। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। खर्च अधिक होने से बजट खराब हो सकता है। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
ऑफिस में दूसरों के काम भी आपको करने पड़ सकते हैं, जिससे थकान का अनुभव होगा। दूसरों की बात में आकर कोई गलत फैसला कर सकते हैं। पैसे की तंगी बनी रहेगी। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। संतान को मनचाही सफलता मिलने से खुशी होगी। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। शेयर मार्केट में भी फायदा होने के योग आज बन रहे हैं।
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज मिल सकता है। अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। इनकम बढ़ने से आर्थिक तंगी दूर होगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।