Aaj Ka Panchang 27 जुलाई 2025: हरियाली तीज आज, पंचांग से जानें शुभ योग और मुहूर्त की डिटेल

Published : Jul 27, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_27-July-2025

सार

27 July 2025 Ka Panchang: 27 जुलाई, रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की पूजा का विधान है। पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 जुलाई 2025 रविवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व में भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की भी पूजा की जाती है। इस तिथि की स्वामी स्वयं देवी पार्वती हैं। रविवार को वरियान, परिघ, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

27 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (27 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम को 05 बजकर 28 मिनिट से शुरू होगा जो 07 बजकर 07 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

27 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jul 27 8:09 AM
चन्द्रास्त - Jul 27 9:06 PM

27 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (27 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:37 से 09:16 तक
सुबह 09:16 से 10:54 तक
दोपहर 12:07 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:11 से 03:50 तक

27 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:33 PM – 2:11 PM
कुलिक - 3:50 PM – 5:28 PM
दुर्मुहूर्त - 05:22 PM – 06:14 PM
वर्ज्यम् - 12:47 AM – 02:28 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम