Aaj Ka Panchang 27 सितंबर 2025: आज करें स्कंदमाता की पूजा, जानें किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Sep 27, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_27-September-2025

सार

27 September 2025 Ka Panchang: 27 सितंबर, शनिवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन रहेगा, लेकिन उदया तिथि पंचमी होने से इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। जानें इस दिन कब से कब तक रहेगा राहुकाल?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 सितंबर 2025, शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 04 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। शनिवार को प्रीति, आयुष्मान, अमृत, मूसल और कुछ देर के लिए सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025 Date: 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दिवाली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट

27 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। ग्रहों की स्थिति से कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे।

ये भी पढ़ें-
Dussehra 2025 Date: कौन थीं वो 5 महिलाएं, जो बनी रावण के सर्वनाश का कारण?

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (27 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

27 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:21 AM
सूर्यास्त - 6:14 PM
चन्द्रोदय - Sep 27 10:53 AM
चन्द्रास्त - Sep 27 9:35 PM

27 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (27 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:50 से 09:19 तक
सुबह 9:19 से 10:48 तक
दोपहर 12:17 से 01:46 तक
दोपहर 03:16 से 04:45 तक

27 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:46 PM – 3:16 PM
कुलिक - 6:21 AM – 7:50 AM
दुर्मुहूर्त - 07:56 AM – 08:43 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Hindu Panchang: शुरू हुआ हिंदू पंचांग का दसवां महीना, जानें क्या है नाम, कब तक रहेगा?
Sunderkand: रामचरित मानस के सुंदरकांड में ‘सुंदर’ किसका नाम है, क्या आप जानते हैं?