MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Diwali 2025 Date: 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दिवाली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट

Diwali 2025 Date: 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दिवाली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट

Diwali 2025 Date: साल 2024 की तरह इस बार भी दिवाली की डेट को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है। कुछ पंचांगों में दिवाली 20 अक्टूबर तो कुछ में 21 अक्टूबर को बताई जा रही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें दिवाली 2025 की सही डेट?

3 Min read
Manish Meharele
Published : Sep 26 2025, 11:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें दिवाली 2025 से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें दिवाली 2025 से जुड़ी हर बात

Kab Hai Diwali 2025: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली उत्सव मनाया जाता है। ये हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस पर्व से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। साल 2024 में कार्तिक अमावस्या तिथि 2 दिन होने से दिवाली डेट को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन था। इस बार भी ऐसी ही स्थिति बन रही है, जिसके कारण लोगों के मन दिवाली डेट को लेकर असमंजस है। आगे उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानें साल 2025 में दिवाली की सही डेट…

ये भी पढ़ें-
Dussehra 2025 Date: कौन थीं वो 5 महिलाएं, जो बनी रावण के सर्वनाश का कारण?

25
कार्तिक अमावस्या तिथि कब से कब तक?
Image Credit : Getty

कार्तिक अमावस्या तिथि कब से कब तक?

पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि का संयोग 2 दिन बन रहा है। ये तिथि 20 अक्टूबर, सोमवार की दोपहर 03 बजकर 45 मिनिट से शुरू होगी, जो 21 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 05 बजकर 54 मिनिट तक रहेगी। इस तरह 2 दिन अमावस्या तिथि होने से दिवाली की सही डेट को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद की स्थिति बन रही है।


ये भी पढ़ें-
Ayudha Puja 2025 Date: कब करें आयुध पूजा, 1 या 2 अक्टूबर? जानें सही डेट, मुहूर्त और विधि

35
कब मनाएं दिवाली, 20 या 21 अक्टूबर?
Image Credit : Getty

कब मनाएं दिवाली, 20 या 21 अक्टूबर?

ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कम से कम 24 मिनट तक अमावस्या तिथि रहनी चाहिए तभी प्रदोष काल में पर्व मान्य होता है। कार्तिक अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल की ये स्थिति 20 अक्टूबर को बन रही है 21 को नहीं। यही कारण है कि इस बार दिवाली उत्सव 20 अक्टूबर, सोमवार को ही मनाना उचित है।

45
कैसे तय करें दिवाली 2025 की सही डेट?
Image Credit : Getty

कैसे तय करें दिवाली 2025 की सही डेट?

जब भी किसी पर्व को लेकर ऐसी स्थिति बनती है तो निर्णय सिंधु और धर्म सिंधु ग्रंथ को देखा जाता है। इन ग्रंथों में ऐसी परिस्थिति के बारे में सटीक निर्णय दिया गया है। इन दोनों ग्रंथों की मानें तो जब भी 2 दिन कार्तिक अमावस्या हो तो दिवाली उस दिन मनाएं जब शाम और रात्रि में अमावस्या का संयोग हो। ये स्थिति 20 अक्टूबर, सोमवार को बन रही है।

55
5 नहीं 6 दिन का होगा दिवाली उत्सव
Image Credit : Getty

5 नहीं 6 दिन का होगा दिवाली उत्सव

इस बार दिवाली उत्सव 5 नहीं बल्कि 6 दिन का होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि अमावस्या तिथि 2 दिन रहेगी। इस बार 18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी, 20 अक्टूबर को दिवाली, 21 अक्टूबर को स्नान-दान अमावस्या, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
दिवाली

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved