Aaj Ka Panchang 28 अगस्त 2025: ऋषि पंचमी व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Published : Aug 28, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_28-August-2025

सार

28 August 2025 Ka Panchang: 28 अगस्त, गुरुवार को ऋषि पंचमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन महिलाएं सप्त ऋषियों की पूजा करेंगी। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 अगस्त 2025, गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शाम 05 बजकर 57 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। ये गणेश उत्सव का दूसरा दिन रहेगा। गुरुवार को शुक्ल, ब्रह्म, चर और सुस्थिर नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-

Rishi Panchami 2025: कब है ऋषि पंचमी, कैसे करें व्रत-पूजा? जानें मंत्र मुहूर्त और कथा

 

ऋषि पंचमी 2025 के शुभ मुहूर्त

ऋषि पंचमी व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 मिनिट से दोपहर 01: 39 मिनिट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए महिलाओं को पूरे 02 घण्टे 34 मिनट का समय मिलेगा।
 

ये भी पढ़ें-

Ganesh Aarti Lyrics In Hindi: ये है गणपति बाप्पा की 2 सबसे फेमस आरती

 

28 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (28 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर दोपहर 02 बजकर 02 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

28 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा और स्वाति
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - Aug 28 10:20 AM
चन्द्रास्त - Aug 28 9:41 PM

28 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (28 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:53 से दोपहर 12:28 तक
दोपहर 12:03 से 12:53 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:28 से 02:02 तक
दोपहर 02:02 से 03:36 तक

28 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:11 AM – 7:45 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:53 AM
दुर्मुहूर्त - 10:22 AM – 11:12 AM और 03:23 PM – 04:13 PM
वर्ज्यम् - 03:00 PM – 04:48 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम