Aaj Ka Panchang 28 नवंबर 2025: शनि बदलेगा चाल, जानें अन्य ग्रहों की स्थिति और अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Nov 28, 2025, 01:00 AM IST
Panchang_28-November-2025

सार

28 November 2025 Ka Panchang: 28 नवंबर, शुक्रवार को शनि ग्रह वक्री से पुन: मार्गी होगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? जानें पंचांग से…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 नवंबर 2025, शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि के देवता स्वयं भगवान शिव है। इसलिए इस दिन इनकी पूजा विशेष फलदाई मानी गई है। शुक्रवार को व्याघात, हर्षण, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Astro Tips: घर पर झंडा लगाने से कैसे दूर होगी परेशानी? यहां जानें

28 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को शनि मीन राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा यानी फिर से सीधी चाल चलने लगेगा। शनि के गति परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में, बुध (वक्री) तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री) और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat: 2025 में विवाह के 7 मुहूर्त बाकी, शुक्र अस्त होने से नहीं बजेगी शहनाई, नोट करें डेट

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (28 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 54 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

28 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:53 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 28 12:48 PM
चन्द्रास्त - Nov 29 12:40 AM

28 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (28 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:53 से 08:13 तक
सुबह 08:13 से 09:34 तक
दोपहर 11:53 से 12:36 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:14 से 01:35 तक
शाम 04:15 से 05:35 तक

28 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:55 PM – 4:15 PM
कुलिक - 8:13 AM – 9:34 AM
दुर्मुहूर्त - 09:02 AM – 09:44 AM और 12:36 PM – 01:19 PM
वर्ज्यम् - 09:49 AM – 11:26 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम