
Shukravar Ko Kya Kare-Kya Nahi: सप्ताह का पांचवां दिन है शुक्रवार। नाम से पता चलता है कि ये वार शुक्र ग्रह से संबंधित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह सभी तरह की सुख-संपत्ति और ऐशो-आराम देने वाला ग्रह है। इसलिए इस दिन धन लाभ के उपाय विशेष रूप से किए जाते हैं। इसके अलावा भी इस दिन से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं। आगे जानिए शुक्रवार से जुड़ कुछ खास उपाय व रोचक बातें…
ये भी पढ़ें-
Shani Upay: 28 नवंबर से शनि होगा मार्गी, बैड लक से बचने करें 5 उपाय
शुक्रवार को मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए क्योंकि उनके द्वारा ही जीवन में धन-संपत्ति की प्राप्ति के योग बनते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति शुभ न हो, उन्हें इस दिन शुक्र ग्रह की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। इस उपाय से उनके जीवन में धन लाभ के योग बनने लगेंगे।
ये भी पढ़ें-
Shani-Mangal Yuti: शनि-मंगल मचाएंगे खलबली, देश-दुनिया में दुर्घटना का संकेत, जान-माल की हानि के योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को चमकीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। चमकीले रंग के अर्थ है शाइनिंग वाले। अगर ऐसा न कर पाएं तो एक सफेद रंग का रूमाल जेब में रखना चाहिए। शुक्रवार को भूलकर भी काले, नीले या किसी अन्य गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। इस दिशा में यात्रा करने से इनके जीवन में भारी परेशानी आ सकती है। अगर इस दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर यात्रा के लिए घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से मुसीबतें टल सकती हैं।
1. शुक्रवार को शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें और इससे संबंधित चीजों का दान करें जैसे- सफेद चंदन, सुगंधित वस्तुएं, फूल, दही, दूध, मिश्री, चावल, सफेद या चमकीले कपड़े आदि।
2. शुक्रवार को शुक्र यंत्र श्रीयंत्र की स्थापना अपने घर में करें। ये काम किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर करें। इससे आपको धन लाभ के योग बनेंगे।
3. शुक्रवार को जब घर से निकलें तो कपड़ों पर इत्र जरूर लगाएं। इससे भी शुक्र ग्रह बलवान होता है।
4. शुक्रवार को कपड़े, कॉस्मेटिक्स, इत्र आदि लग्जीरियस चीजों को खरीदी करना शुभ माना गया है।
5. शुक्रवार को व्रत करने से भी शुभ फल मिलते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।