- Home
- Religion
- Spiritual
- Shani-Mangal Yuti: शनि-मंगल मचाएंगे खलबली, देश-दुनिया में दुर्घटना का संकेत, जान-माल की हानि के योग
Shani-Mangal Yuti: शनि-मंगल मचाएंगे खलबली, देश-दुनिया में दुर्घटना का संकेत, जान-माल की हानि के योग
Shani-Mangal Yuti: साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में शनि-मंगल का खतरनाक योग बन रहा है जिसका असर पूरी दुनिया पर दिखाई देगा। इस दौरान किसी बड़ी घटना-दुर्घटना में जान-माल की हानि हो सकती है।

7 दिसंबर से बनेगा शनि-मंगल का दृष्टि संबंध
Shani-Mangal Yuti Effect: 7 दिसंबर 2025 को मंगल ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस समय शनि मीन राशि में रहेगा। शनि-मंगल की स्थिति बहुत ही खतरनाक मानी जा रही है क्योंकि मंगल पर सीधे शनि की दृष्टि पड़ेगी। शनि-मंगल दोनों ही क्रूर ग्रह हैं और इन दोनों को दृष्टि संबंध देश-दुनिया का लिए ठीक नहीं है। इन दोनों ग्रहों का दृष्टि संभव किसी बड़ी घटना-दुर्घटना का कारण बन सकता है जिसमें बड़ी संख्या में जान-माल की हानि होने के योग बनेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें शनि-मंगल की युति का देश-दुनिया पर कैसा असर होगा…
ये भी पढ़ें-
Shani Upay: 28 नवंबर से शनि होगा मार्गी, बैड लक से बचने करें 5 उपाय
दुनिया में मचेगी उथल-पुथल
शनि-मंगल का दृष्टि संबंध दुनिया में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर दिशा के देशों में देखने को मिलेगा। यहां कोई विमान दुर्घटना, आगजनी, भूकंप या ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका रहेगी। इन सभी में जान-मान की हानि भी होगी। पड़ोसी देशों के बीच चल रहा तनाव उग्र रूप ले सकता है। राजनीति से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति की हत्या होने की आशंका भी इस समय रहेगी। कोई बड़ा घोटाला भी सामने आ सकता है।
आर्थिक स्थिति भी होगी खराब
शनि-मंगल की युति के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता आ सकती है। शेयर बाजार में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साथ ही गैस, तेल, धातु, बिजली आदि से जुड़े उद्योगों में गंभीर दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। बड़े उद्योगपति कर्मचारियों की छंटनी करने पर मजबूर हो सकते हैं जिससे सैकड़ों लोगों के जीवन में रोजी-रोटी का संकट आ सकता है। महंगाई बढ़ेगी। धातुओं के भाव में वृद्धि होगी।
जल्दबाजी में में न लें कोई निर्णय
शनि-मंगल की युति के चलते कुछ लोगों के जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ सकती है जिसके कारण ये गलत निर्णय ले सकते हैं। ऐसी स्थिति में इन्हें सोच-समझकर फैसला लेना होगा नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। विवादों और मानहानि के मामलों में उलझने की प्रबल आशंका है। हड्डियों और खून से संबंधित रोग परेशान करेंगे।
ये लोग रहें सावधान
जिन लोगों की जन्म कुंडली में शनि-मंगल की युति है या दृष्टि संबंध है, उन लोगों को इस दौरान विशेष रूप से सावधान रहना होगा। ये समय इनके लिए बहुत संघर्ष वाला रहेगा। इनके जीवन में बड़ा उलटफेर इस दौरान हो सकता है। ये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और धैर्य का पालन करें तो ये मुश्किल समय आसानी से गुजर सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।