Aaj Ka Panchang 28 अक्टूबर 2025: छठ पूजा का अंतिम दिन आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

Published : Oct 28, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 28 अक्टूबर 2025

सार

Aaj Ka Panchang 28 अक्टूबर 2025: 28 अक्टूबर, मंगलवार को छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन रहेगा। इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 अक्टूबर 2025, सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन रहेगा। इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। मंगलवार को सुकर्मा, धृति, मित्र, मानस और त्रिपुष्कर नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Kartik Purnima 2025: 5 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानिए स्नान करने का शुभ समय

छठ पूजा 2025 अर्ध्य का समय

28 अक्टूबर को छठ पूजा का चौथा दिन रहेगा। इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 55 मिनिट पर होगा। इसी समय सूर्यदेव को अर्घ्य देना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Astro Tips: किस दिन पैसा उधार देने से नाराज हो जाती हैं देवी लक्ष्मी? भूलकर न करें ये गलती

28 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल वृश्चिक राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (28 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 58 मिनिट से शाम 04 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

28 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 5:47 PM
चन्द्रोदय - Oct 28 12:14 PM
चन्द्रास्त - Oct 28 11:00 PM

28 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (28 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:22 से 10:46 तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 तक
दोपहर 11:48 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:10 से 01:34 तक
दोपहर 02:58 से शाम 04:23 तक

28 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:22 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:10 PM – 1:34 PM
दुर्मुहूर्त - 08:48 AM – 09:33 AM और 10:54 PM – 11:45 PM
वर्ज्यम् - 12:20 AM – 02:03 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम