Aaj Ka Panchang 29 अगस्त 2025: मोरयाई छठ आज, जानें दिन भर के शुभ-अशुभ योग और मुहूर्त की डिटेल

Published : Aug 29, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Aug 29, 2025, 09:51 AM IST
Panchang_29-August-2025

सार

29 August 2025 Ka Panchang: 29 अगस्त, शुक्रवार को मोरयाई छठ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 29 अगस्त 2025, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 08 बजकर 22 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन मोरयाई छठ का पर्व मनाया जाएगा। ये गणेश उत्सव का तीसरा दिन रहेगा। शुक्रवार को ब्रह्म, इंद्र, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2025: श्रीगणेश के सीखें 10 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स, हर कदम पर मिलेगी सफलता

 

29 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। सभी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी चंद्रमा तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Unique Ganesh Mandir: श्रीगणेश के 5 अजब-गजब मंदिर, कोई ऊंचे पहाड़ पर तो कोई श्मशान में

 

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (29 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर सुबह 10 बजकर 53 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

29 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- स्वाति और विशाखा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:12 AM
सूर्यास्त - 6:43 PM
चन्द्रोदय - Aug 29 11:13 AM
चन्द्रास्त - Aug 29 10:16 PM

29 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (29 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:12 से 07:45 तक
सुबह 07:45 से 09:19 तक
दोपहर 12:02 से 12:52 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:27 से 02:01 तक
शाम 05:09 से 06:43 तक

29 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:35 PM – 5:09 PM
कुलिक - 7:45 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:42 AM – 09:32 AM और 12:52 PM – 01:42 PM
वर्ज्यम् - 05:56 PM – 07:44 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम