29 December 2025 Ka Panchang: 29 दिसंबर, सोमवार को 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा और बुध ग्रह राशि बदलेंगे। धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 29 दिसंबर 2025, सोमवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 12 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। सोमवार को पहले नवमी तिथि होने से इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। सोमवार को परिघ, शिव, सिद्ध, मातंग और राक्षस नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा और बुध ग्रह राशि बदलेंगे। आगे जानें सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
26
29 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
सोमवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, वहीं बुध ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि में पहले से ही शुक्र, सूर्य और मंगल स्थित है, जिसके चलते इस राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बातें करें तो इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।
36
सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (29 December 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 30 मिनिट से 09 बजकर 50 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
46
29 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082 मास- पौष पक्ष- शुक्ल दिन- सोमवार ऋतु- हेमंत नक्षत्र- रेवती और अश्विनी करण- कौलव और तैतिल सूर्योदय - 7:11 AM सूर्यास्त - 5:46 PM चन्द्रोदय - Dec 29 1:07 PM चन्द्रास्त - Dec 30 2:29 AM
56
29 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (29 December 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 07:11 से 08:30 तक सुबह 09:50 से 11:09 तक दोपहर 12:07 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त) सुबह 01:48 से 03:07 तक शाम 04:27 से 05:46 तक
66
29 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:09 AM – 12:28 PM कुलिक - 1:48 PM – 3:07 PM दुर्मुहूर्त - 12:49 PM – 01:32 PM और 02:56 PM – 03:39 PM वर्ज्यम् - 02:20 AM – 03:50 AM
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi