Aaj Ka Panchang 3 अक्टूबर 2025: आज करें पांपाकुशा एकादशी व्रत, चंद्रमा-राहु बनाएंगे ग्रहण योग

Published : Oct 03, 2025, 05:00 AM IST
Panchang_3-October-2025

सार

3 October 2025 Ka Panchang: 3 अक्टूबर, शुक्रवार को पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश करेगा, जहां राहु के साथ ग्रहण योग बनाएगा। जानें इस दिन कौन-से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम 6 बजकर 33 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को धूम्र, प्रजापति, सर्वार्थसिद्धि, धृति और शूल नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
पापांकुशा एकादशी 2025 कब है, 2 या 3 अक्टूबर? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

3 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी राशि के लोगों के लिए अलग-अलग फल देने वाली रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ कब है? यहां जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि मंत्र समेत अनेक सवालों के जवाब

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (3 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 47 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

3 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:23 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - Oct 03 3:44 PM
चन्द्रास्त - Oct 04 3:11 AM

3 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (3 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:23 से 07:51 तक
सुबह 07:51 से 09:19 तक
दोपहर 11:52 से 12:39 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:15 से 01:44 तक
शाम 04:40 से 06:08 तक

3 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:12 PM – 4:40 PM
कुलिक - 7:51 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:44 AM – 09:31 AM और 12:39 PM – 01:26 PM
वर्ज्यम् - 01:30 PM – 03:04 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम