Aaj Ka Panchang 30 अगस्त 2025: संतान सप्तमी आज, चंद्रमा और बुध बदलेंगे राशि, जानें शुभ योग और मुहूर्त

Published : Aug 30, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_30-August-2025

सार

30 August 2025 Ka Panchang: 30 अगस्त, शनिवार को संतान सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बुध और चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 30 अगस्त 2025, शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगा। इस दिन संतान सप्तमी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत को दुबड़ी सप्तमी, मुक्ताभरण सप्तमी और संतान सातें भी कहते हैं। ये व्रत योग्य संतान के लिए और संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। शनिवार को इंद्र, वैधृति, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-

Mahalakshmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत कब से, 30 या 31 अगस्त? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और नियम

 

30 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वहीं बुध ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही सूर्य और केतु स्थित है। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Santan Saptami 2025: कब करें संतान सप्तमी व्रत? जानें डेट, पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित हर बात

 

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (30 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 10 बजकर 53 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

30 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:12 AM
सूर्यास्त - 6:42 PM
चन्द्रोदय - Aug 30 12:07 PM
चन्द्रास्त - Aug 30 10:56 PM

30 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (30 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:46 से 09:19 तक
सुबह 09:19 से 10:53 तक
दोपहर 12:27 से 02:01 तक
दोपहर 03:35 से 05:08 तक

30 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:01 PM – 3:35 PM
कुलिक - 6:12 AM – 7:46 AM
दुर्मुहूर्त - 07:52 AM – 08:42 AM
वर्ज्यम् - 07:05 PM – 08:52 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम