Aaj Ka Panchang 30 जून 2025: आज किस दिशा में यात्रा न करें? पंचांग से जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Jun 30, 2025, 05:30 AM IST
Panchang_30 JUne 2025

सार

30 June 2025 Ka Panchang: 30 जून 2025 को आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है। आज के पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 30 जून 2025 सोमवार को आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 09 बजकर 24 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पूरे दिन षष्टी तिथि रहेगी। ये गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा, इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। सोमवार को ध्वांक्ष, ध्वजा, सिद्धि और व्यातिपात नाम के योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

30 जून को ग्रहों की स्थिति

30 जून, सोमवार को चंद्रमा, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (30 June 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खाकर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 29 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा।

30 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:48 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 30 10:21 AM
चन्द्रास्त - Jun 30 11:09 PM

30 जून 2025 के शुभ मुहूर्त (30 June 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 05:48 से 07:29 तक
सुबह 09:09 से 10:50 तक
दोपहर 12:03 से 12:57 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:11 से 03:51 तक
शाम 05:32 से 07:12 तक

30 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:50 AM – 12:30 PM
कुलिक - 2:11 PM – 3:51 PM
दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:50 PM और 03:38 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 03:51 PM – 05:33 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम