Aaj Ka Panchang 5 जुलाई 2025: पूरे दिन रहेगा सर्वार्थसिद्धि योग, जानें किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Jul 05, 2025, 05:30 AM IST
Panchang_5 July 2025

सार

5 July 2025 Ka Panchang: 5 जुलाई, शनिवार को सर्वार्थसिद्धि योग दिन भर रहेगा। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें। पूरे दिन में 4 शुभ मुहूर्त रहेंगे। जानें आज का पंचांग। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 5 जुलाई 2025 शनिवार को आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 7 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। शनिवार को सिद्धि, साध्य, शुभ और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इन शुभ योगों में की गई पूजा, उपाय आदि जल्दी सफल होते हैं। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और अभिजीत मुहूर्त की टाइमिंग…

5 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

5 जुलाई, शनिवार को चंद्रमा तुला राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (5 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सप्ताह के छठे दिन यानी शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 10 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा।

5 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- स्वाति और विशाखा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:50 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 05 2:38 PM
चन्द्रास्त - Jul 06 1:46 AM

5 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (5 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:30 से 09:10 तक
दोपहर 12:04 से 12:58 तक
दोपहर 12:31 से 02:11 तक
दोपहर 03:52 से शाम 05:32 तक

5 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:11 PM – 3:52 PM
कुलिक - 5:50 AM – 7:30 AM
दुर्मुहूर्त - 07:37 AM – 08:30 AM
वर्ज्यम् - 02:07 AM – 03:54 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 9 दिसंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय