चाहते हैं सुकून भरी नींद तो बोलें इन 4 में से कोई 1 मंत्र, सपने भी अच्छे आएंगे

Published : Jan 10, 2025, 09:00 PM IST
good sleep mantra

सार

हर व्यक्ति दिन भर की दौड़-भाग के बाद सुकून भरी नींद चाहता है लेकिन कुछ लोग नींद में भी इधर-उधर की बातें सोचते रहते हैं और ठीक से सो नहीं पाते। इससे समस्या से बचने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना ठीक रहता है। 

Mantra for good sleep: कुछ लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है तो कुछ लोग चाहकर भी सुकून की नींद नहीं सो पाते। इसके कईं कारण हो सकते हैं। दिन भर दौड़-भाग के बाद भी यदि व्यक्ति रात को सुकून की नहीं सो पाए तो बहुत जल्दी वो बीमारियों का शिकार हो जाता है। इसलिए अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद होना जरूरी है। हमारे धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में भी बताया गया है, सोने से पहले जिन्हें बोलने से सुकून भरी नींद आती है और सपने भी अच्छे आते हैं। आगे जानिए इन मंत्रों के बारे में…

मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त

मंत्र-1
या देवी सर्वभूतेषु निद्रारूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
अर्थ- जो देवी सभी प्राणियों में आराम, नींद के रूप में विराजमान हैं, उनको तीन बार नमस्कार है।

मंत्र-2
अगस्तिर्माधवश्चैव मुचुकुन्दो महाबल:
कपिलो मुनिरास्तीक: पंचैते सुखशायिन:'
अर्थ- जिस तरह ऋषि अगस्त, मुचुकुंद, कपिल मुनि सहित पांच सुख से शयन करते हैं। उसी तरह मुझे भी निद्रा के दौरान शांति का अनुभव हो।

मंत्र-3
रामं स्कन्दं हनूमन्तं वैनतेयं वृकोदरम्
शयने यः स्मरेन्नित्यं दुःस्वप्नस्तस्य नश्यति
अर्थ- सोते समय मनुष्य द्वारा श्रीराम, कार्तिकेय, हनुमान, गरुड एवं भीम का स्मरण करने पर उसके बुरे सपनों का नाश होता है।

मंत्र-4
निद्रां भगवतीं विष्णो:, अतुल तेजस: प्रभो: नमामि:।
अर्थ-  मंत्र का जाप गहरी नींद में जाने के लिए किया जाता है।

ये होंगे फायदे
- जब आप सोने के लिए बिस्तर पर लेटें तो इनमें से कोई भी एक मंत्र शांत मन से बोलें।
- इन मंत्रों के प्रभाव से दिमाग में शांति का अनुभव होगा और टेंशन दूर होगी।
- इन मंत्रों के प्रभाव से सुकून भरी नींद तो आएगी ही साथ ही बुरे सपने भी नहीं आएंगे।
- इन मंत्रों के जाप करने के बाद जो नींद आएगी, इसकी अगली सुबह आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें-

16 या 17 जनवरी, कब करें सकट चतुर्थी व्रत 2025? जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त


शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, महालक्ष्मी इतना धन देंगी कि गिनते-गिनते थक जाएंगे


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम