
Aaj Ke Shubh Muhurat: 6 जनवरी 2026, मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 8 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस सकट चतुर्थी व्रत किया जाएगा। इसे तिल चतुर्थी भी कहते हैं। चतुर्थी तिथि का संयोग मंगलवार को होने से ये अंगारक चतुर्थी भी कहलाएगी। मंगलवार को प्रीति, आयुष्मान, आनंद, कालदण्ड और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
मंगलवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेगा। सिंह राशि में केतु पहले से स्थित है। चंद्रमा और केतु के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: साल का पहला राशि परिवर्तन 12 जनवरी को, शुक्र करेगा 4 राशि वालों को मालामाल!
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 12 मिनिट से शाम 04 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र-आश्लेषा और मघा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Jan 06 9:07 PM
चन्द्रास्त - Jan 07 10:09 AM
सुबह 09:53 से 11:12 तक
सुबह 11:12 से दोपहर 12:32 तक
दोपहर 12:11 से 12:53 तक
दोपहर 12:32 से 01:52 तक
दोपहर 03:12 से शाम 04:31 तक
यम गण्ड - 9:53 AM – 11:12 AM
कुलिक - 12:32 PM – 1:52 PM
दुर्मुहूर्त - 09:21 AM – 10:03 AM, 11:12 PM – 12:05 AM
वर्ज्यम् - 12:06 AM – 01:41 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।