Aaj Ka Panchang 8 अगस्त 2025: आज किस दिशा में न करें ये यात्रा? जानें राहु काल की टाइमिंग

Published : Aug 08, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_8-August-2025

सार

8 August 2025 Ka Panchang: 8 अगस्त, शुक्रवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 अगस्त 2025, शुक्रवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 02 बजकर 12 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रदेव हैं। सावन मास की पूर्णिमा पर रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। लेकिन ये तिथि दोपहर में शुरू होगी, इसलिए इस दिन रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया जाएगा। शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि आयुष्मान, सौभाग्य, कालदण्ड और धूम्र नाम के शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

8 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-

Sawan Last Date: कब है सावन 2025 का अंतिम दिन? जानें जल चढ़ाने का मुहूर्त


Raksha Bandhan: 2025 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

 

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 55 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

8 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:04 AM
सूर्यास्त - 7:00 PM
चन्द्रोदय - Aug 08 6:37 PM
चन्द्रास्त - Aug 09 5:44 AM

8 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (8 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:41 से 09:18 तक
दोपहर 12:06 से 12:58 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:32 से 02:09 तक
शाम 05:23 से 07:00 तक

9 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:46 PM – 5:23 PM
कुलिक - 7:41 AM – 9:18 AM
दुर्मुहूर्त - 08:39 AM – 09:31 AM, 12:58 PM – 01:50 PM
वर्ज्यम् - 06:27 PM – 08:03 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम