MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Sawan Last Date: कब है सावन 2025 का अंतिम दिन? जानें जल चढ़ाने का मुहूर्त

Sawan Last Date: कब है सावन 2025 का अंतिम दिन? जानें जल चढ़ाने का मुहूर्त

Sawan 2025 Last Date: सावन मास शिवजी की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि सावन मास में कुछ खास उपाय, पूजा, मंत्र जाप आदि करने से महादेव की कृपा भक्तों पर बनी रहेगी। जानें 2025 में कब है सावन का अंतिम दिन।

2 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 07 2025, 11:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्या है श्रावण शब्द का सही अर्थ?
Image Credit : Getty

क्या है श्रावण शब्द का सही अर्थ?

Kab Hai Sawan 2025 Ki Last Date: धर्म ग्रंथों में सावन मास का विशेष महत्व बताया गया है। ये हिंदू पंचांग का पांचवां महीना है। सावन का सही शब्द श्रावण है, जिसका अर्थ है सुनना। यानी इस महीने में भगवान शिव की कथाओं को सुनना चाहिए और उनके गुणों को जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। इस बार सावन मास की शुरूआत 11 जुलाई से हुई थी। इस महीने का अंतिम दिन कब रहेगा, इसे लेकर लोगों के मन में संशय है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कब है सावन 2025 का अंतिम दिन और इस दिन कौन-से उपाय करें…

DID YOU
KNOW
?
क्यों पड़ा इस महीने का नाम श्रावण?
हिंदू पंचांग के पांचवें महीने के अंतिम दिन चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होता है। इसी के चलते इस महीने का नाम श्रावण रखा गया है।
25
सावन 2025 का अंतिम दिन कब है?
Image Credit : Getty

सावन 2025 का अंतिम दिन कब है?

पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर सावन मास समाप्त होता है। इस बार सावन मास की पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त की दोपहर 02:12 से 09 अगस्त की दोपहर 01:24 तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त की दोपहर को समाप्त हो जाएगी, इसलिए यही सावन मास का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन सौभाग्य, सुस्थिर, सर्वार्थसिद्धि और वर्धमान नाम के 4 शुभ योग बनेंगे।


ये भी पढ़ें-

Unique Temple: अजीब है इस मंदिर की परंपरा, यहां भक्त भगवान को चढ़ाते हैं झाड़ू


Sawan 2025: कैसे करें असली-नकली रुद्राक्ष की पहचान? जानें 5 सबसे आसान तरीके

35
सावन के अंतिम दिन जल चढ़ाने का मुहूर्त क्या है?
Image Credit : Getty

सावन के अंतिम दिन जल चढ़ाने का मुहूर्त क्या है?

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। सावन के अंतिम दिन यानी 9 अगस्त, शनिवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त सुबह 04:28 से 05:16 तक रहेगा। इसके बाद सुबह 07:41 से 09:18 तक का समय भी जलाभिषेक के लिए श्रेष्ठ है।

45
सावन के अंतिम दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?
Image Credit : Getty

सावन के अंतिम दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

सावन 2025 के अंतिम यानी 9 अगस्त, शनिवार को शिवलिंग पर आप चावल जरूर चढ़ाएं। ये चावल साबूत होना चाहिए यानी बिना टूटे हुए। शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से धन लाभ के योग बनते हैं। इस दिन आप शिवलिंग पर धतूरा, बिल्व पत्र व आंकड़े के फूल भी चढ़ा सकते हैं।

55
सावन के अंतिम दिन कौन-सा उपाय करें?
Image Credit : Getty

सावन के अंतिम दिन कौन-सा उपाय करें?

सावन मास के अंतिम दिन आप शिवजी को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय कर सकते हैं जैसे शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। शिवजी के मंत्रों का जाप करें। गाय को हरा चारा खिलाएं आदि। इन उपायों के अलावा रुद्राभिषेक करने से भी शिवजी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहती है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved