MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sawan 2025: कैसे करें असली-नकली रुद्राक्ष की पहचान? जानें 5 सबसे आसान तरीके

Sawan 2025: कैसे करें असली-नकली रुद्राक्ष की पहचान? जानें 5 सबसे आसान तरीके

Sawan 2025: मान्यता है कि रुद्राक्ष पहनने से ग्रहों का दोष दूर हो सकता है और शुभ फल मिलते हैं। लेकिन रुद्राक्ष असली है या नकली, इसकी पहचान करना बहुत मुश्किल है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कैसे पहचानें असली रुद्राक्ष को?

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 01 2025, 01:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कैसे पहचानें असली रुद्राक्ष को?
Image Credit : Getty

कैसे पहचानें असली रुद्राक्ष को?

Kaise Kare Asli Rudraksha Ki Pahchan: रुद्राक्ष को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है क्योंकि इसकी उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से मानी जाती है। रुद्राक्ष को लेकर कईं दावे भी किए जाते हैं जैसे इसे पहनने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है व अन्य बीमारियों में भी राहत मिलती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रुद्राक्ष पहनने से ग्रहों के अशुभ फल से बचा जा सकता है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या ये है कि असली-नकली रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें? सावन 2025 के मौके पर जानें असली रुद्राक्ष की पहचान के 5 आसान तरीके…

DID YOU
KNOW
?
कैसे हुई रुद्राक्ष की उत्पत्ति?
शिवपुराण के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। इसके 12 प्रकार धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं। इन सभी रुद्राक्ष को पहनने के फायदे और मंत्र भी अलग-अलग हैं। 1 मुखी रुद्राक्ष को साक्षात शिव का स्वरूप माना गया है।
26
असली रुद्राक्ष पानी में तैरता है या डूबता है?
Image Credit : Getty

असली रुद्राक्ष पानी में तैरता है या डूबता है?

असली-नकली रुद्राक्ष की पहचान करने का सबसे आसान तरीका है, इसे पानी में डालकर देखना। इसके लिए एक लोटे या गिलास में पानी लेकर इसमें रुद्राक्ष डाल दें। अगर ये रुद्राक्ष पानी में डूब जाएं तो समझें ये असली है और अगर तैरने लगे तो समझें ये नकली है क्योंकि असली रुद्राक्ष का वजन ज्यादा होने से वह पानी में डूब जाता है।

Sawan 2025: किस ग्रह के अशुभ फल से बचने कौन-सा रुद्राक्ष पहनें?

Related Articles

Related image1
Unique Temple: सिर्फ रक्षा बंधन पर खुलता है ये मंदिर, देवी लक्ष्मी और उनके भाई से जुड़ी है रोचक कथा
Related image2
Surya Grahan 2025: 2 अगस्त को होगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण! जानें दावे का सच
36
देखकर कैसे पहचानें असली रुद्राक्ष को?
Image Credit : Getty

देखकर कैसे पहचानें असली रुद्राक्ष को?

बारीकी से देखने पर भी असली-नकली रुद्राक्ष को आसानी से पहचाना जा सकता है। असली रुद्राक्ष देखने पर पता चलता है इसका छिद्र प्राकृतिक है और इसकी सतह खुरदरी होती है, जबकि नकली रुद्राक्ष में छेद कृत्रिम रूप से बनाए जाते हैं और इनकी सतह भी चिकनी होती है। हाथ में रखने पर दोनों रुद्राक्ष के वजन में अंतर महसूस किया जा सकता ह। असली रुद्राक्ष वजनदार होता है जबकि नकली हल्का होता है।

46
तेल से डालकर कैसे पहचानें रुद्राक्ष को?
Image Credit : Getty

तेल से डालकर कैसे पहचानें रुद्राक्ष को?

असली रुद्राक्ष की पहचान का एक तरीका और भी है। इसके लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर इसमें रुद्राक्ष डाल दें और थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ दें। अगर ये रुद्राक्ष असली होगा तो इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा और अगर नकली हुआ तो धीरे-धीरे ये अपना रंग छोड़ देगा।

56
कैसे करें असली रुद्राक्ष की पहचान?
Image Credit : Getty

कैसे करें असली रुद्राक्ष की पहचान?

असली रुद्राक्ष को पहचानने का एक तरीका और भी है। इसके लिए आपको एक सुई लेकर रुद्राक्ष को कुरेदना होगा। अगर इसमें से रेशा निकलने लगे तो समझें ये असली रुद्राक्ष है और अगर बुरादा निकले तो समझें ये रुद्राक्ष पूरी तरह से नकली है। वहीं अगर गर्म सुई रुद्राक्ष को लगाने पर वह पिघलने लगे तो भी वह नकली होता है।

66
पानी से कैसे करें असली रुद्राक्ष की पहचान?
Image Credit : Getty

पानी से कैसे करें असली रुद्राक्ष की पहचान?

अगर उबलते हुए पानी में रुद्राक्ष को डाला जाए और इसमें रंग-रूप में कोई परिवर्तन न आए तो इसे असली रुद्राक्ष समझना चाहिए। इसके विपरीत अगर इस रुद्राक्ष का रंग- रूप में परिवर्तन दिखने लगे यानी रंग निकलने लगे तो समझ लीजिए ये रुद्राक्ष नकली है। ये भी असली रुद्राक्ष पहचानने का सबसे आसान तरीक है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved