Sawan Ke Upay: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बहुत ही शुभ माना गया है। इसे भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। इसे पहनने से ग्रहों के दोष भी दूर हो सकते हैं। इसलिए जब भी रुद्राक्ष पहनें तो किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
Rudraksha Pahnne Ke Fayde: रुद्राक्ष को महादेव का आभूषण कहा जाता है। इसलिए इसका विशेष महत्व है। शिवपुराण में रुद्राक्ष की उत्पत्ति, इसके प्रकार और इसे पहनने के फायदे भी बताए गए हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, कुछ खास तरह के रुद्राक्ष पहनने से जन्म कुंडली के दोषों का प्रभाव कम किया जा सकता है। आगे जानिए किस ग्रह की शांति के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनें…
सूर्य की शांति के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनें?
अगर आपकी जन्म कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में है और खराब फल दे रहा है तो आपको 1 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। 1 मुखी रुद्राक्ष को साक्षात महादेव का रूप माना गया है। इसे धारण करने वाले पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र- ऊं ह्रीं नम:
सावन 2025 का अंतिम सोमवार कब? जानें पूजा विधि, मंत्र-मुहूर्त
चंद्रमा का दोष दूर करने के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनें?
जन्म कुंडली में चंद्रमा से संबंधित दोष हो तो 2 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। शिवपुराण में इस रुद्राक्ष को देव देवेश्वर कहा गया है। इस पहनने वाले साधारण व्यक्ति में भी कईं असाधारण शक्तियां आ जाती हैं।
रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र- ऊं नम:
मंगल के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनें?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली में मंगल अशुभ हो तो व्यक्ति को 3 या 11 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। ये दोनों ही रुद्राक्ष सफलता दिलाने वाले माने गए हैं। विद्या प्राप्ति के लिए भी यह रुद्राक्ष बहुत विशेष है।
रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र- ऊं क्लीं नम:
बुध ग्रह के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनें?
बुध ग्रह हमारी बुद्धि और वाणी पर असर डालता है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह अशुभ होता है, उसकी मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर होती है। इस ग्रह से शुभ फल पाने के लिए 4 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।
रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र- ऊं ह्रीं नम:
गुरु के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनना चाहिए?
गुरु ग्रह हमारे वैवाहिक जीवन पर सबसे ज्यादा असर डालता है और धर्म-कर्म से संबंधित कामों के लिए भी यही ग्रह जिम्मेदार होता है। ये ग्रह अशुभ हो तो व्यक्ति का मन पूजा-पाठ में बिल्कुल नहीं लगता और लव लाइफ भी खराब रहती है। इससे अशुभ फल से बचने के लिए 5 या 10 मुखी रुद्राक्ष पहनें।
रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र- ऊं ह्रीं नम:
शुक्र के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनें?
शुक्र ग्रह अगर अशुभ हो तो जीवन में हमेशा धन का अभाव रहता है। ऐसे लोगों की पौरूष शक्ति भी कम रहती है। इन लोगों को शुक्र से संबंधित शुभ फल पाने के लिए 6 या 13 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।
रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र- ऊं ह्रीं हुं नम:
शनि दोष के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनें?
शनिदेव जिसकी भी कुंडली में अशुभ स्थान पर होते हैं, उसे अपने जीवन में अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। इन लोगों को 7 या 14 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।
रुद्राक्ष धारण करने के मंत्र- ऊं हुं नम:
कौन-सा रुद्राक्ष दूर रहता है राहु के दोष?
राहू का कुंडली में शुभ होना जरूरी है क्योंकि ये ग्रह सीधे मनो-मस्तिष्क पर असर डालता है। जिसकी कुंडली में ये अशुभ स्थिति में होता है, उसे गलत आदतें लग जाती है और वह परिवार के लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। राहू के दोष को दूर करने के लिए 8 मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।
रुद्राक्ष धारण करने के मंत्र- ऊं हुं नम:।
केतु के लिए कौन-सा रुद्राक्ष पहनें?
केतु से संबंधित शुभ फल पाने के लिए 9 मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है। नौ मुख वाला रुद्राक्ष का प्रतीक माना गया है। इसे पहनने से गुस्से पर नियंत्रण व ज्ञान की प्राप्ति होती है।
धारण करने का मंत्र- ऊं ह्रीं हुं नम:
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
