Aaj Ka Panchang 8 अक्टूबर 2025: आज से शुरू होगा कार्तिक मास, जानें किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Oct 08, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Oct 08, 2025, 09:01 AM IST
Panchang_8-October-2025

सार

8 October 2025 Ka Panchang: 8 अक्टूबर, बुधवार को हिंदू कैलेंडर के आठवें महीने कार्तिक की शुरूआत होगी। इस दिन 6 शुभ-अशुभ बनेंगे। जानें अभिजीत मुहूर्त और राहु काल का समय।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 अक्टूबर 2025, बुधवार को कार्तिक मास की शुरूआत होगी। ये हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना है। इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि दिन भर रहेगी। इसी दिन से कार्तिक स्नान भी शुरू होगा। बुधवार को हर्षण,वज्र, मृ्त्यु और काण, अमृतसिद्धि व सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: राशि अनुसार चुनें पत्नी के लिए खास गिफ्ट, लव लाइफ रहेगी खुशहाल

 
8 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा मेष राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
करवा चौथ पर किस रंग के कपड़ें न पहनें महिलाएं?

 

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 14 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 01 बजकर 41 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

8 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082 मास- कार्तिक पक्ष- शुक्ल दिन- बुधवार ऋतु- शरद नक्षत्र- अश्विनी और भरणी करण- तैतिल और गर सूर्योदय - 6:24 AM सूर्यास्त - 6:03 PM चन्द्रोदय - Oct 08 6:54 PM चन्द्रास्त - Oct 09 8:29 AM

8 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (8 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:24 से 07:52 तक 
सुबह 07:52 से 09:19 तक 
सुबह 10:47 से दोपहर 12:14 तक 
दोपहर 03:09 से शाम 04:36 तक 
शाम 04:36 से 06:03 तक

8 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:52 AM- 9:19 AM 
कुलिक - 10:47 AM – 12:14 PM 
दुर्मुहूर्त - 11:51 AM – 12:37 PM 
वर्ज्यम् - 07:11 PM – 08:36 PM


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। 
 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम