Aaj Ka Panchang 13 जून 2025: सुबह 10:46 से शुरू होगा राहुकाल, जानें कब तक रहेगा? पढ़ें आज का पंचांग

Published : Jun 13, 2025, 07:00 AM IST
Panchang_13 JUne 2025

सार

13 June 2025 Ka Panchang: 13 जून 2025 को 4 शुभ योग बनेंगे। इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें। ग्रहों की स्थिति भी शुभ फल देने वाला रहेगी। जानें क्या कहता है आज का पंचांग? 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 जून 2025 शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि दोपहर 03:19 तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, आनंद और वर्धमान नाम के 4 शुभ योग रहेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…

13 जून, शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, शुक्र मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध और गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा।

13 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jun 13 9:15 PM
चन्द्रास्त - Jun 14 8:02 AM

13 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

- सुबह 07:25 से 09:05 तक
- दोपहर 12:00 से 12:53 तक
- दोपहर 12:26 से 02:07 तक
- शाम 05:28 से 07:09 तक

13 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - दोपहर 3:47 से शाम 5:28 तक
कुलिक- सुबह 7:25 से 9:05 तक
दुर्मुहूर्त- सुबह 08:25 से 09:19 तक और दोपहर 12:53 से 01:47 तक
वर्ज्यम् – सुबह 08:06 से 09:48 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम