Aaj Ka Panchang 7 जून 2025: आज मंगल बदलेगा राशि, नोट कीजिए दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Published : Jun 07, 2025, 07:00 AM IST
Panchang_7 JUne 2025

सार

7 June 2025 Ka Panchang: 7 जून 2025 को ज्येष्ठ मास की द्वादशी तिथि रहेगा। इस दिन पहले चित्रा नक्षत्र होने वरियान नाम का और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से परिघ नाम का योग बनेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 09:05 से 10:55 तक रहेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: पंचांग हमारे दैनिक जीवन के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त के साथ-साथ ग्रहों के राशि परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया जाता है। पंचांग के पांच प्रमुख अंग हैं, ये हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। इन्हीं को जानकारी को पंचांग कहते हैं। आगे 7 जून 2025 के पंचांग से जानें कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

7 जून 2025 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 June 2025)

7 जून 2025, दिन शनिवार को ज्येष्ठ मास के मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को चित्रा नक्षत्र सुबह 09.39 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को चित्रा नक्षत्र होने से वरियान और स्वाती नक्षत्र होने से परिघ नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन काण नाम का अशुभ योग और सिद्धि नाम का शुभ योग भी रहेगा।


ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…

7 जून, शनिवार को मंगल ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु स्थित है। इस दिन इस दिन चंद्रमा तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, शुक्र मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में और गुरु व बुध मिथुन राशि में रहेंगे।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करने से बचें?

दिशा शूल के अनुसार शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलना चाहिए।

7 जून 2025 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें

विक्रम संवत- 2082
मास – ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jun 07 3:53 PM
चन्द्रास्त - Jun 08 3:12 AM

7 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

- सुबह 11:58 से दोपहर 12:52 तक (अभिजीत मुहूर्त )
- सुबह 07:24 से 09:05 तक
- दोपहर 12:25 से 02:06 तक
- दोपहर 03:46 से 05:26 तक

7 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

राहुकाल- सुबह 9:05 से 10:45 तक
यम गण्ड- दोपहर 2:06 से 3:46 तक
कुलिक- सुबह 5:44 से 7:24 तक
दुर्मुहूर्त- सुबह 07:31 से 08:25 तक
वर्ज्यम् – दोपहर 03:57 से शाम 05:45 तक

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम