Aaj Ka Panchang 8 जून 2025: आज करें रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Jun 08, 2025, 06:30 AM IST
Panchang_8 JUne 2025

सार

8 June 2025 Ka Panchang: 8 जून 2025 को ज्येष्ठ मास की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन पहले भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन शिव नाम का योग पूरे दिन रहेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: पंचांग से न सिर्फ हम तिथि और व्रत-त्योहारों की जानकारी मिलती है बल्कि शुभ मुहूर्त और राहुकाल के बारे में भी हम आसानी से जान सकते हैं। पंचांग कभी हमारे दैनिक जीवन का अंग हुआ करता था। हमारे बहुत सारे काम पंचांग देखकर ही किए जाते थे। आगे 8 जून 2025 के पंचांग से जानें आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

8 जून 2025 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 June 2025)

8 जून 2025, दिन रविवार को ज्येष्ठ मास के मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करेन के लिए प्रदोष व्रत किया जाएगा। रविवार को स्वाती नक्षत्र होने से परिघ नाम का और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से शिव नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन लुंब और उत्पात नाम का अशुभ योग भी रहेंगे।

8 जून प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त

8 जून, रविवार को रवि प्रदोष व्रत किया जाएगा। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा शाम को करने का विधान है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:18 से रात 09:19 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…

8 जून, रविवार को चंद्रमा तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, शुक्र मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध और गुरु मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करने से बचें?

दिशा शूल के अनुसार रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो दलिया, घी या पान खाकर घर से निकलें। इससे आप परेशानी से बच सकते हैं।

8 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें

विक्रम संवत- 2082
मास – ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jun 08 4:45 PM
चन्द्रास्त - Jun 09 3:48 AM

8 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

- सुबह 11:59 से 12:52 (अभिजीत मुहूर्त)
- सुबह 07:24 से 09:05 तक
- सुबह 09:05 से 10:45 तक
- दोपहर 02:06 से 03:46 तक

8 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

राहुकाल- शाम 05:27 से 07:07 तक
यम गण्ड- दोपहर 12:25 से 02:06 तक
कुलिक- दोपहर 03:46 से 05:27 तक
दुर्मुहूर्त- शाम 05:20 से 06:13 तक
वर्ज्यम्- शाम 06:57 से रात 08:44 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम