Published : Apr 20, 2023, 03:59 PM ISTUpdated : Apr 22, 2023, 08:23 AM IST
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है यानी इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा।
अक्षय तृतीया पर खरीदी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती हैं और घर में सुख-समृद्धि भी लाती हैं। इस सोना खरीदने का महत्व सबसे अधिक बताया गया है। (Akshaya Tritiya 2023 Shubh Muhurat) इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए अक्षय तृतीया पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं और खरीदी के शुभ मुहूर्त…
25
इन 7 शुभ योगों में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023 Shubh Yog)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह 11.24 तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा और इसके बाद रोहिणी। शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य, त्रिपुष्कर, सवार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 5 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इतने सारे शुभ योगों में की गई खरीदी लंबे समय तक सुख-समृद्धि देगी।
35
ग्रहों की स्थिति भी रहेगी शुभ
इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों की स्थिति भी बहुत शुभ रहेगी। इस दिन कई ग्रह स्वराशि में कई उच्च राशि में रहेंगे। पं. द्विवेदी के अनुसार, 22 अप्रैल शनि अपनी स्वराशि कुंभ में रहेगा, वहीं सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में रहेगा। शुक्र भी अपनी स्वराशि वृषभ में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति बहुत ही शुभ फल देने वाली रहेगी। खरीदी के लिए ये दिन बहुत ही खास रहेगा।
45
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya Gold purchase Time)
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे अधिक महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोना गुरु ग्रह की धातु है। मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल की सुबह 07:49 से 23 अप्रैल की सुबह 05:48 तक रहेगा। यानी अक्षय तृतीया पर पूरे दिन सोना खरीदा जा सकता है।
55
अक्षय तृतीया पर खरीदी के अन्य शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2023 Shopping Muhurat)
अक्षय तृतीया पर कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, कपड़े, बर्तन आदि चीजें भी खरीदी जा सकती है। इनके अलावा शोपीस, चांदी, रत्न आदि खरीदना भी शुभ रहता है। इस दिन खरीदी के अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं- - सुबह 07:49 से 09:04 तक - दोपहर 12:20 से शाम 05:13 तक - शाम 06:51 से रात 08:13 तक
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।