Amarnath Yatra 2023 Registration: 17 अप्रैल से शुरू हो चुका है अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रोसेस

Published : Apr 17, 2023, 08:03 AM IST
amarnath yatra 2023 ragistration

सार

Amarnath Yatra 2023 Registration: हर साल की तरह इस साल की प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार ये यात्रा 60 दिनों की होगी। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल 2023 सोमवार से शुरू हो चुका है। 

उज्जैन. हर साल लाखों लोग बाबा बर्फानी यानी भगवान अमरनाथ के दर्शन करने जाते हैं। ये एक काफी कठिन यात्रा है, जिसके लिए शारीरिक रूप से फीट होना जरूरी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, इस बार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी। ( Kaise Kare Amarnath Yatra Ke Liye Registration) पहली बार यह यात्रा 62 दिन की होगी। यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल, सोमवार से शुरू हो चुका है। अगर आप भी अमरयात्रा यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आगे जानिए रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया…

मेडिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी जानकारी और दस्तावेज (Amarnath Yatra 2023 Registration Detail and documents)
- अपने आई.डी प्रूफ की फोटोकॉपी
- ब्लड ग्रुप
- जन्मतिथि
- आपका अपना मोबाइल नंबर
- घर के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर
- नॉमिनी का नाम ( उत्तराधिकारी ), नॉमिनी की उम्र, नॉमिनी से सम्बन्ध ( रिश्ता )

इस उम्र से कम या अधिक लोग नहीं कर पाएंगे यात्रा (Amarnath Yatra 2023 Registration Process)
तय नियमों के अनुसार, अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सबसे पहले तय बैंकों की शाखाओं में जाकर फार्म लेना होगा। एक फार्म पर सिर्फ एक व्यक्ति ही यात्रा कर सकेगा। 13 साल से कम और 75 साल से ऊपर के लोग यात्रा नहीं कर पाएंगे। साथ ही छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिला भी यात्रा पर नहीं जा पाएंगी। अमरनाथ यात्रा 2023 की रजिस्ट्रेशन फीस 120 रुपये है

हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी
यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को फार्म के साथ-साथ अपना हेल्थ सर्टिफिकेट भी अनिवार्य रूप से देना होगा। अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHC) और डॉक्टरों की सूची (चिकित्सा CHC जारी करने के लिए, प्राधिकृत संस्थानों की जानकारी SASB के साथ ऑनलाइन उपलब्ध हैं।) इसके अलावा चार पासपोर्ट आकार के फोटो भी देने होंगे। (यात्रा परमिट के लिए तीन और आवेदन फार्म के लिए एक)

हर यात्रा मार्ग के अलग परमिट
सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद पंजीकरण अधिकारी बालटाल मार्ग के लिए बालटाल यात्रा परमिट और पहलगाम मार्ग के लिए पहलगाम यात्रा परमिट जारी करेगा। दिन और मार्ग के लिए, पंजीकरण अधिकारी यात्रा परमिट रंग कोडिंग के अनुसार जारी करेगा। परमिट पर लिखी गई तारीख के अनुसार ही यात्रा मार्ग पर जाने की अनुमति दी जाएगी।


ये भी पढ़ें-

Som Pradosh April 2023: इंद्र व ब्रह्म योग में 17 अप्रैल को किया जाएगा सोम प्रदोष व्रत, जानें विधि, मुहूर्त व कथा


Shubh Muhurat 2023: खरमास समाप्त होने के बाद भी नहीं होंगी शादियां, जानें क्यों और कब तक करना पड़ेगा इंतजार?


कोई लटका 25 फीट ऊंचे झूले पर तो कोई चला अंगारों पर, तस्वीरों में देखिए देश भर के उत्सवों की झलकियां


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम