अंबानी की शादी में परपंराओं की जय-जयः क्यों चला 42 दिन तक भंडारा, जानें कारण?

Published : Jul 18, 2024, 04:55 PM ISTUpdated : Jul 19, 2024, 11:24 AM IST
tradition-of-bhandara

सार

Anant Radhika Ambani Wedding: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी पिछले दिनों मुंबई में हुई। इस दौरान सनातन धर्म की झलक बार-बार दिखाई दी। 

Anant Radhika Ambani Wedding: भारत के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई को मुंबई में हुई। इस शादी में बॉलीवुड के सुपर स्टार, देश के बड़े राजनेता और धर्म व आध्यात्म के क्षेत्र के धुरंधरों ने शिरकत की। अनंत-राधिका की शादी की जितनी चर्चा इस पर किए गए खर्च को लेकर की जा रही है, उतनी ही चर्चा पूरी दूनिया को सनातन की झलक दिखाने के लिए भी की जा रही है। अनंत की शादी में अंबानी परिवार द्वारा एंटीलिया के बाहर लगातार 42 दिनों तक भंडारा करवाया गया। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए भंडारे का महत्व…

क्यों करवाते हैं भंडारा? 
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व है। ग्रंथों में सबसे बड़ा दान अन्नदान माना गया है। भंडारा अन्नदान का ही एक रूप है। अन्नदान का अर्थ है जरूरतमंद लोगों को कच्चा अनाज या पका हुआ भोजन दान करना। भंडारे में भी लोगों को भोजन करवाया जाता है। ग्रंथों के अनुसार अन्नदान करने से पितृरों की आत्मा को शांति मिलती है और गोलोक में स्थान प्राप्त होता है, इसलिए भंडारा करवाना पुण्य का काम माना गया है। 

युधिष्ठिर ने भी करवाया नगर भोज
महाभारत के अनुसार, जब युधिष्ठिर इंद्रप्रस्थ के राजा बने तो इस खुशी में उन्होंने नगर भोज का आयोजन करवाया था। इसमें न सिर्फ आम लोगों ने भोजन किया था बल्कि कईं राजा-महाराज भी इसमें शामिल हुए थे। अर्जुन और श्रीकृष्ण ने स्वयं इस नगर भोज की तैयारी की थी। नगर भोज में कईं लाख लोग रोज भोजन करते थे। दूर-दूर से ब्राह्मण इस नगर भोज में शामिल होने और युधिष्ठिर को आशीर्वाद देने आए थे। 

भंडारे का महत्व
जब भी बडे़ स्तर पर कोई धार्मिक काम करवाया जाता है तो इस दौरान भंडारा भी जरूर करवाया जाता है जैसे नवरात्रि के बाद या किसी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय। इनके अलावा प्रमुख त्योहारों जैसे हनुमान जयंती, मकर संक्रांति, शनिश्चरी अमावस्या आदि पर भी भंडारा करने का परंपरा है।  भंडारा भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है जो सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है। इसी परंपरा के अनुसार अंबानी परिवार द्वारा अनंत की शादी के मौके पर भंडारा करवाया गया था। 42 दिनों तक चले इस भंडारे में रोज लगभग 9 से 10 हजार लोगों को खाना खाया। 

ये भी पढ़ें-

Mulberry Silk से Paithani Saree तक, 8 महंगी साड़ी की शौकीन Nita Ambani


53 करोड़ की है Nita Ambani की ये Diamond Ring, जानें इस शाही अंगूठी की कहानी

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 12 दिसंबर 2025: हनुमान अष्टमी और रुक्मिणी जयंती आज, चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन