Hajj 2023 application form: हज यात्रा रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 20 मार्च, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?

Published : Mar 20, 2023, 10:59 AM ISTUpdated : Mar 20, 2023, 11:01 AM IST
haj yatra 2023

सार

Haj Yatra 2023: केरल हज समिति द्वारा इस बार भी हज जाने वाले यात्रियों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसकी अंतिम तारीख 20 मार्च 2023 है। अब तक केरल हज समिति को 19 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 

उज्जैन. हर साल दुनिया में रहने वाले लाखों मुस्लिमों द्वारा पवित्र शहर मक्का की यात्रा की जाती है। इसे हज यात्रा कहा जाता है। (Haj Yatra 2023) इस बार भी ये यात्रा की जाएगी। इसके लिए हर देश की सरकार अपने निवासियों को कई सुविधाएं भी देती हैं। केरल हज यात्रा समिति द्वारा भी स्थानीय निवासियों के लिए हज यात्रा के आवेदन लिए जा रहे हैं, इसकी अंतिम तारीख 20 मार्च 2023 है। केरल से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 7 जून को हज यात्रा के लिए जेद्दा के लिए निकलेगा।

22 जून को अंतिम जत्था जाएगा हजयात्रा पर
भारत सरकार द्वारा भी अपने निवासियों के लिए हज यात्रा की व्यवस्थाएं की गई हैं। भारत से हज यात्रा के लिए पहला जत्था 21 मई को रवाना होगा, जबकि आखिरी जत्था 22 जून को उड़ान भरेगा। इस साल कम से कम 13,300 तीर्थयात्रियों के केरल से हज करने की उम्मीद है। तीर्थयात्री 13 जुलाई से 2 अगस्त तक लौटेंगे। वापसी की सेवाएं मदीना से होंगी।

ऐसे करें हज यात्रा के लिए आवेदन (Application for Haj Yatra)
यात्री हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर हज आवेदन फार्म ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा यानी ये प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुक्ल रहेगी। हज यात्रा के लिए इच्छुक लोग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हिजरी कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने जिल हिज्जाह की 8वीं तारीख से 12वीं तारीख तक हज यात्रा की जाती है। जिस दिन हज पूरा होता है, उस दिन ईद उल अजहा यानी बकरीद होती है।

क्यों की जाती है हज यात्रा? (Why is Haj Yatra done?)
इस्लाम को मानने वाले लोगों के लिए 5 बातें अनिवार्य की गई हैं, जिसमें हज यात्रा भी एक है। सऊदी अरब स्थित मक्का-मदीना पर जाकर खुदा की इबादत करने को हज यात्रा कहा जाता है। अगर कोई व्यक्ति सक्षम है तो उसे अपने जीवन में एक बार हज यात्रा जरूर करना चाहिए, ऐसी मान्यता है। जो व्यक्ति सक्षम नहीं है उसके लिए हज यात्रा करना जरूरी नहीं है।


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Recommended Stories

Hanuman Puja: हनुमानजी को कैसे चढ़ाएं चोला? पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जानें 5 बातें
Makar Sankranti: साल 2026 में कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी? नोट करें सही डेट