Ashadha Gupt Navratri 2024: क्या गुप्त नवरात्रि में भी कर सकते हैं कन्या पूजन, जानें कौन-सी डेट है शुभ?

Published : Jul 07, 2024, 10:06 AM IST
gupt navratri 2024

सार

Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई, शनिवार से शुरू हो चुकी है, जो 15 जुलाई तक रहेगी। इस गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र के माध्यम से देवी की पूजा की जाती है। इस गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। 

Kya Gupt Navratri Mai Bhi Kar Sakte Hai Kanya Pujan: धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक साल में 4 बार नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इनमें से 2 गुप्त नवरात्रि होती है और 2 प्रकट। आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 6 से 15 जुलाई तक मनाया जाएगा। लोगों के मन में ये प्रश्न भी उठता है कि क्या प्रकट नवरात्रि की तरह इस गुप्त नवरात्रि में भी कन्या पूजन कर सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें इस बार में…

क्या गुप्त नवरात्रि में भी कर सकते हैं कन्या पूजन?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। चैत्र और आश्विन मास में मनाई जाने वाली प्रकट नवरात्रि कन्या पूजन के लिए विशेष शुभ मानी गई है। कन्या पूजन का जितना महत्व प्रकट नवरात्रि में माना गया है, उतना ही गुप्त नवरात्रि में भी है। इसलिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में भी कन्या पूजन किया जा सकता है।

कन्या पूजन के लिए कौन-सी तिथि श्रेष्ठ?
वैसे तो कन्या पूजन नवरात्रि में किसी भी तिथि पर किया जा सकता है, लेकिन इसका विशेष महत्व अष्टमी और नवमी तिथि पर माना गया है। अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी और नवमी तिथि पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व है। ये दोनों ही तिथि कन्या पूजन के लिए अति श्रेष्ठ मानी गई है। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में अष्टमी तिथि 14 जुलाई, रविवार को और नवमी तिथि 15 जुलाई, सोमवार को रहेगी।

कन्या पूजन में ध्यान रखें ये 5 बातें…
1- कन्या पूजन के लिए 2 से 10 साल तक की कन्या का चयन करना चाहिए।
2- कन्याओं के साथ एक बालक को भैरव स्वरूप मानकर अवश्य बुलाना चाहिए।
3- कन्या पूजन में हलवा या खीर मुख्य रूप से बनाना चाहिए। ये भोग देवी को अति प्रिय है।
4- कन्या पूजन के बाद कन्याओं को कुछ न कुछ उपहार जरूर दें।
5- उपहार के साथ-साथ कन्याओं को दक्षिणा स्वरूप कुछ पैसे भी देना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Ashadha Gupt Navratri 2024 Upay: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से, ये 5 उपाय करने से टल जाएंगे आने वाले संकट

15 जुलाई तक रहेगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024, कौन-से 5 काम न करें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम