Bada Mangal 2023 Date: ज्येष्ठ मास में कब-कब रहेगा ‘बड़ा मंगल’, जानें सही डेट और क्यों खास है ये दिन?

Published : May 07, 2023, 09:20 AM IST
bada mangal 2023

सार

Bada Mangal 2023 Date: धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास में आने वाले सभी मंगलवार पर भगवान हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ मास के मंगलवारों को बड़ा मंगल कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में इसका विशेष महत्व माना जाता है। 

उज्जैन. हमारे धर्म ग्रंथों में हर दिन का विशेष महत्व बताया गया है। सप्ताह के हर दिन एक विशेष देवता की पूजा का विधान भी है, इसी क्रम में मंगलवार पर हनुमानजी की पूजा का महत्व माना गया है। (Bada Mangal 2023 Date) ज्येष्ठ मास में आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन हनुमानजी की विशेष और भी विशेष रूप से की जाती है। इसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। आगे जानिए इस बार कब-कब है बड़ा मंगल…

जानें ज्येष्ठ मास में कब-कब है बड़ा मंगल? (Bada Mangal 2023 Date)
पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ मास की शुरूआत 6 मई, शनिवार से हो चुकी है जो 4 जून तक रहेगा। ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल, 9 मई को रहेगा। इसके बाद 16, 23 और 30 मई को बड़ा मंगल रहेगा। इस बार बड़ा मंगल पर कई प्रमुख त्योहार भी मनाए जाएंगे, जिसके चलते इन दिनों का महत्व और भी बढ़ जाएगा।

23 मई को बड़ा मंगल पर अंगारक चतुर्थी का योग (23 May Bada Mangal)
23 मई को ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल रहेगा। इस दिन ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि होने से इस दिन अंगारक चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीगणेश के साथ-साथ मंगलदेव की पूजा का भी विधान है। ज्येष्ठ मास में बड़ा मंगल के साथ-साथ अंगारक चतुर्थी का योग बहुत ही कम बनता है। इस दिन चर और सुस्थिर नाम के शुभ योग भी रहेंगे।

30 मई को गंगा दशहरा और गायत्री जयंती (30 May Bada Mangal)
ज्येष्ठ मास का अंतिम बड़ा मंगल 30 मई को रहेगा। इस दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इस दिन गंगा दशहरा और गायत्री जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि और सौम्य नाम के 2 शुभ योग होने से इसका महत्व भी काफी अधिक रहेगा।

जानें बड़ा मंगल का महत्व (Know the importance of Bada Mangal)
मान्यता है कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को ही भगवान हनुमान पहली बार श्रीराम से मिले थे। तभी से ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जा रहा है। ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवारों को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। इस दिन मंदिरों में विशेष आरती आदि का आयोजन किया जाता है। उत्तर प्रदेश में बड़ा मंगल का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से हर तरह के संकट दूर होते हैं।



ये भी पढ़ें-

Vat Savitri Vrat 2023 Date: कब किया जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें सही डेट, महत्व और कथा


Mangal Gochar May 2023: 10 मई को मंगल बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें किसे क्या मिलेगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम