Budh Gochar 31 May 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध को सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह एक महीने में कईं बार राशि बदलता है। चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति बुध ग्रह की ही है।
Budh Rashifal 31 May 2024: बुध ग्रह वर्तमान में मेष राशि में स्थित है। ये ग्रह 31 मई को मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से ‘बुधादित्य’ नाम का राजयोग बनेगा। बुध इस राशि में 14 जून तक रहेगा यानी लगभग 15 दिन। बुध के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
25
मेष को धन लाभ
बुध के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इनके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। अटका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी सुधार होगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि परिवार में खुशियां ला सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी ये समय बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। बेकार की टेंशन दूर होगी।
35
वृषभ वालों की चमकेगी किस्मत
इसी राशि में बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इसलिए इन्हें भी इसका काफी अधिक फल मिलेगा। इनकम के नए सोर्स इन्हें मिल सकती हैं, जिससे इनकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। लव लाइफ के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
45
सिंह वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट दोनों मिल सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को भी सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पूजा-पाठ आदि धार्मिक कामों में मन लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।
55
कन्या वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ में आ रही परेशानियां दूर होंगी। अटके हुए सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। माता-पिता के सहयोग से कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi