कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या तुलसी पौधा लगा सकते हैं? इस दिन पूछे जाने वाले 5 बड़े सवाल के जानें जवाब

Published : Nov 05, 2025, 09:11 AM IST
Kartik Purnima 2025 Tulsi Puja

सार

Kartik Purnima 2025 Tulsi Puja: कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजन और तुलसी रोपण दोनों शुभ माने जाते हैं। इस दिन तुलसी लगाना, जल अर्पण और दीपदान करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।

Tulsi plant on Kartik Purnima: 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाया जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान, तुलसी पूजन और दीप जलाने और दान करने का बहुत ही महत्व होता है। कुछ लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या इस दिन तुलसी जी घर में लगा सकते हैं। जिसका जवाब हम यहां देंगे। इसके साथ कुछ और सवाल है, जो इस दिन को लेकर पूछते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है?

कार्तिक पूर्णिमा को ही श्री हरि के बैकुण्ठ धाम में तुलसी जी उत्पन्न हुई थीं। इसी दिन देवी तुलसी ने पृथ्वी पर जन्म लिया था। इसलिए इस दिन तुलसी पूजन को शुभ माना जाता है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा को राधिका जी की शुभ प्रतिमा का दर्शन और वन्दन करके मनुष्य जन्म के बंधन से मुक्त हो जाता है।

क्या कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी लगा सकते हैं?

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में नया तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसी दिन मां तुलसी पृथ्वी पर आई थीं। इसके अलावा इस दिन आप तुलसी का पूजन करके आशीर्वाद पा सकते हैं। तुलसी पूजन से भगवान विष्णु और लक्ष्मी का की खास कृपा मिलती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए?

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व है। अगर गंगा के तट पर नहीं जा पाएं। तो घर में गंगाजल पानी में डालकर स्नान करें। इसके अलावा तुलसी पूजन करना चाहिए। दीप दान, हवन और यज्ञ का महत्व है। इस दिन आप अपने सामर्थ के अनुसार दान कर सकते हैं। गरीबों को भोजन कराना भी फलदायी होता है।

और पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर न करें इन 4 चीजों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कैसे करें?

कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप घर, तुलसी, दरवाजे पर दीपक जलाएं। 5, 10, 21, 51 या फिर 101 की संख्या में दीपक जलाकर दीपदान कर सकते हैं। घी, तिल या फिर सरसो के तेल का इस्तेमाल करें। 

क्या इस दिन तुलसी विवाह भी किया जा सकता है?

हां, कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी विवाह का भी विशेष महत्व है। इस दिन तुलसी जी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से कराया जाता है, जिससे घर में मांगल्य और शांति बनी रहती है। 

और पढ़ें: Dev Diwali 2025: भगवान विष्णु को खुश करने का सीक्रेट भोग! जानें 5 स्पेशल प्रसाद रेसिपी

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम