Chanakya Niti: कौन-सी 4 चीजों के पीछे पागल है इंसान? ये जितनी भी मिले कम ही लगती है

Published : Apr 08, 2025, 10:22 AM IST
chankya niti

सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में 4 ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिनसे कभी इंसान का मन नहीं भरता। ये जितनी भी मिले कम ही लगती है। इंसान इनके पीछे पागलों की तरह भागता है। 

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान और अर्थ शास्त्री थे। उन्होंने अपनी नीतियों के बल पर ही एक साधारण युवक चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बना दिया था। उनकी बताई हुई नीतियां आज के समय में भी हमारे लिए बहुत मायने रखती है। उनकी नीतियों के संग्रह को चाणक्य नीति और नीति शास्त्र कहा जाता है। चाणक्य नीति में कईं ऐसी बातें बताई गई हैं जो आज भी हमारे लिए बहुत काम की है। चाणक्य ने अपनी एक नीति में 4 ऐसी चीजों के बारे में बताया है, कि जो जितनी भी मिले कम ही लगती है। जानें कौन-सी हैं ये 4 चीजें…

पैसा का लालच बढ़ता जाता है

आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति धन के पीछे पागलों की तरह भागता है। उसे कितनी भी धन क्यों न मिल जाए लेकिन उसका लोभ कम नहीं होता। यही पैसा इंसान को गलत रास्ते पर भी ले जाता है। धन के लालच में कईं लोग बर्बाद भी हो जाते हैं लेकिन धन पाने की इच्छा कभी पूरी होती।

सभी को होती है स्त्री सुख की चाहत

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो स्त्री सुख के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार हो जाते हैं। उनकी यही प्रवृत्ति उन्हें लोगों के सामने नीचा गिरा देती है, लेकिन इसके बाद भी स्त्रियों के लिए उनकी आसक्ति कम नहीं होती। ऐसे लोग स्त्री सुख के लिए किसी का भी अहित करने को तैयार हो जाते हैं।

सभी चाहते हैं लंबा जीवन

मृत्यु सबसे बड़ा सत्य है ये बात सभी जानते हैं लेकिन इसके बाद भी कोई मरना नहीं चाहता। हर व्यक्ति अधिक से अधिक समय तक जीना चाहता है भले ही उसके जीवन में कितनी भी दुख क्यों न हो। मृत्यु शय्या पर पड़ा व्यक्ति भी मरने को तैयार नही होता। इसलिए चाणक्य ने कहा कि जीवन कितनी भी मिले, कम ही लगता है।

स्वादिष्ट भोजन से नहीं भरता मन

आचार्य चाणक्य के अनुसार, स्वादिष्ट भोजन से पेट तो भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता। भले ही ऐसा भोजन सेहत के लिए कितना भी खतरनाक क्यों न हो, लेकिन व्यक्ति अपने स्वाद के लिए हर तरह का खतरा उठाने को तैयार हो जाता है। इसलिए स्वादिष्ट भोजन से इंसान का मन नहीं भरता।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश