Chhath 2025: छठ पूजा में सूर्यदेव को चढ़ाते हैं ये 5 खास चीजें, आयुर्वेद में इनका खास महत्व

Published : Oct 27, 2025, 11:00 AM IST
chhath puja 2025

सार

Chhath 2025: इस बार छठ पूजा का पर्व 27 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्यदेव को अनेक तरह की चीजें अर्पित की जाती हैं। इनमें से कुछ चीजों का आयुर्वेदिक महत्व भी है। ये चीजें हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी और फायदेमंद हैं।

Chhath 2025: छठ पूजा पर सूर्यदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार 27 अक्टूबर, सोमवार को छठ पूजा पर डूबते हुए सूर्य की पूजा की जाएगी और अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान सूर्यदेव को अनेक तरह के फल, फूल व अन्य चीजें चढ़ाने की परंपरा है। इस पूजा में सूर्यदेव को कुछ ऐसी चीजें भी चढ़ाई जाती हैं, जिनमें अनेक आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं मगर बहुत कम लोग इन चीजें के इस गुण से परिचित हैं। आगे जानिए इन चीजों का आयुर्वेदिक महत्व…

ये भी पढ़ें-
Chhath 2025 sandhya Arghya Timing: दिल्ली, लखनऊ, पटना में कब होगा सूर्यास्त? जानें 30 शहरों में संध्या अर्घ्य का समय

छठ पूजा में क्यों चढ़ाते हैं सुथनी?

छठ पूजा में सूर्यदेव को सुथनी भी विशेष रूप से चढ़ाई जाती है। सुथनी एक तरह की आयुर्वेदिक औषधि है, जो भूख को नियंत्रित करती है। अल्सर, जलन व सूजन के उपचार में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं।

ये भी पढ़ें-
Chhath Puja Upay: राशि अनुसार ये उपाय दूर कर सकते हैं आपका दुर्भाग्य

आयुर्वेद में क्या है गागल का महत्व?

ये भी एक औषधि है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। साथ ही मोटापा व खराब कोलेस्ट्रॉल घटाता है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता भी होती है। छठ पूजा में सूर्यदेव को ये भी चढ़ाते हैं।

सिंघाड़ा से कौन-सा रोग होता है दूर?

ये एक तरह का फल है जो पानी में पैदा होता है। दमा व बवासीर आदि रोगों में इसका सेवन फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम व आयोडीन भी भरपूर मात्रा में होता है। थायरॉयड में उपचार में ये कारगर होता है।

हल्दी किस रोग में आती है काम?

इसके बारे में तो लगभग सभी लोग जानते हैं। ये एंटी सेप्टिक और एंटी बायोटिक है यानी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। लीवर के उपचार के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। स्कीन से जुड़े रोगों में भी इसका उपयोग विशेष रूप से किया जाता है।

छठ पूजा में क्यों चढ़ाते हैं मूली?

मूली का उपयोग वैसा तो सलाद के रूप में हर घर में होता है, इसके कईं औषधीय गुण भी होते हैं। मूली का रस पेट के कीड़े मारता है वहीं इसे खाने से भूख भी बढ़ती है। पाइल्स और सूजन ठीक करने में भी इसका विशेष उपयोग होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम