इस बार छठ पर्व 27 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार उपाय करना बहुत शुभ माना गया है। इससे आपका दुर्भाग्य दूर हो सकता है। जानें इन उपायों के बारे में…
इस राशि के लोग छठ पूजा पर मसूर की दाल, लाल फल और मिठाई का दान करें। इससे इनकी राशि के स्वामी मंगलदेव प्रसन्न होंगे। साथ ही पानी में लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
इस राशि वाले चावल, दूध, दही, शक्कर का दान जरूरतमंदों को करें। पानी में थोड़ा दूध डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे इनकी सभी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती चली जाएंगी।
इस राशि के लोग छठ पूजा के दिन हरी सब्जियां और हरे फलों का दान करें। पानी में हरी मूंग डालकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। इससे इनके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।
इस राशि के के लोग छठ पूजा पर फल या इनके रस का दान करें। साथ ही पानी में सफेद चंदन डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस उपाय से इन्हें मानसिक शांति का अनुभव होगा।
इस राशि के लोग छठ पूजा के मौके पर गरीबों को गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तनों का दान करें। साथ ही डूबते हुए सूर्य को पानी में चंदन मिलाकर अर्घ्य दें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।
इस राशि के लोग हरी सब्जियां या हरी मूंग किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में दान करें। साथ ही गाय को हरा चारा भी खिलाएं। पानी में दूर्वा डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
ये लोग छठ पूजा के दिन सफेद कपड़े और जनेऊ का दान किसी ब्राह्मण को करें। जल में सुंगधित तेल या इत्र डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।
ये लोग छठ पूजा पर सेवफल और अनार का दान करें। जाल लाल चंदन डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से इनके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
इस राशि के लोग पीले फल जैसे केले, पपीता आदि का दान करें। पानी में हल्दी डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
ये लोग छठ पूजा पर तेल का दिन किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में करें। साथ ही पानी में काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे इनके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
इस राशि के लोग काले-सफेद तिल, काले अंगूर, मूंगफली का दान मंदिर के अन्नक्षेत्र में करें। पानी में तिल डालकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। इससे इनके बुरे दिन खत्म हो सकते हैं।
इस राशि के लोग पीले वस्त्र, पीली मिठाई व फल दान जरूरतमंदों को करें। पानी में केसर डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे इनकी लाइफ हर तरह से खुशहाल बनी रहेगी।