Dhanteras 2025 पर राशि अनुसार क्या खरीदने से चमकेगी किस्मत? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

Published : Oct 16, 2025, 11:33 AM IST
Dhanteras 2025

सार

Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। ये दिन खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन अगर राशि अनुसार चीजें खरीदी जाएं तो किस्मत भी साथ देने लगती है।

Dhanteras Par Rashi Anusar Kya Kharide: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन में से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ये तिथि खरीदी के लिए भी बहुत शुभ मानी गई है। ऐसा कहते हैं कि धनतेरस पर खरीदी गई चीजें घर में सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, धनतेरस पर अगर राशि अनुसार, खरीदी की जाए तो इसका और भी अधिक शुभ फल मिलता है। आगे जानिए धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें…

ये भी पढ़ें-
क्या धनतेरस पर किसी भी समय कर सकते हैं खरीदारी? नोट कर लें सही समय- नहीं तो चूक जाएंगे आप

मेष राशि: इस राशि के लोग धनतेरस पर जमीन, प्लाट या दुकान खरीदें तो इनके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे, टीवीट, फ्रीज, एसी, गीजर आदि चीजें भी ये खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Laxmi Ji Ki Aarti Lyrics: लक्ष्मी जी की आरती, ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता...

वृष राशि: धनतेरस पर इस राशि के लोग अगर सोने-चांदी के आभूषण खरीदें तो इनकी लाइफ सुखी और समृद्ध बनी रहेगी। ब्यूटी प्रॉडक्टस जैसे कास्मेटिक्स और कपड़े खरीदना भी शुभ रहेगा।

मिथुन राशि: ये लोग दीपावली पर सजावट का सामान खरीद सकते हैं। साथ ही तांबे और पीतल के बर्तन, चांदी का सिक्का आदि चीजें खरीदने से भी इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों प्रॉपर्टी में इन्वे्सट करें तो शुभ रहेगा। साथ ही सोने-चांदी की ज्वैलरी, घर की सजावट का सामान भी ये लोग धनतेरस पर खरीद सकते हैं। इससे इनकी लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि: धनतेरस पर ये लोग तांबे के बर्तन, केसरिया ध्वज, इलेक्ट्रानिक आइटम जैसे टीवी, फ्रीज आदि चीजों की खरीदी कर सकते हैं। पत्नी के लिए पसंद की चीजें खरीदने से इनकी लव लाइफ खुशहाल रहेगी।

कन्या राशि: इस राशि के लोग धनतेरस पर दो या चार पहिया वाहन खरीद सकते हैं। कांसे के बर्तन, कॉस्मेटिक्स, कपड़े और फर्नीचर आदि की खरीदी करना भी इनके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि: धनतेरस पर इस राशि के लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदें, जिससे शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। नया काम शुरू करने के लिए भी ये दिन इनके लिए बहुत शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग धनतेरस पर तांबे, पीतल के बर्तन खरीदें तो इनके लिए शुभ रहेगा। साथ ही अचल संपत्ति जैसे फ्लैट, प्लॉट या मकान खरीदना या इसमें इन्वेस्टमेंट करना भी इनके लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि: ये लोग धनतेरस के मौके पर पीले चीजें जैसे हल्दी, केसर, पीले वस्त्र आदि खरीदने से भी इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सोने में इन्वेस्टमेंट करने से इन्हें कईं गुना फायदा हो सकता है।

मकर राशि: इस राशि के लोग धनतेरस पर फर्नीचर, टीवी, फ्रीज या नया वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा तेल में इन्वे्सटमेंट करने से इन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। इससे इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि: ये लोग धनतेरस पर नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। साथ ही चांदी का सिक्का, गोल्ड ज्वैलरी, कपड़े आदि खरीदना भी इनके लिए शुभ रहेगा। इससे इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन राशि: धनतेरस पर ये लोग हल्दी, केसर खरीदें और इन्हें इन्वेस्टमेंट भी करें। साथ ही धार्मिक पुस्तकों व सोने की ज्वैलरी भी ये खरीद सकते हैं। पूजन सामग्री खरीदना भी इनके लिए शुभ रहेगा।

Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम