Diwali 2024: लक्ष्मी पूजा में किस रंग से कपड़े पहनें-किस रंग के नहीं?

Published : Oct 28, 2024, 11:59 AM ISTUpdated : Oct 31, 2024, 08:40 AM IST
Diwali-2024-which-color-clothes-should-you-wear

सार

Diwali 2024: दिवाली की शाम को लक्ष्मी पूजा करने की परंपरा है। लक्ष्मी पूजा करते समय कपड़ों का रंग भी धर्म के अनुकूल होना चाहिए। नहीं तो पूजा का पूरा फल नहीं मिलता। 

Diwali Lakshmi Puja Mai Kis Rang Ke Kapde Pahne: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। दीपावली की शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। देवी लक्ष्मी की पूजा के दौरान कईं बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, तभी पूजा का पूरा फल मिलता है। लक्ष्मी पूजा में पहने जाने कपड़ों का रंग भी धर्म के अनुकूल होना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए लक्ष्मी पूजा में किस रंग के कपड़े पहनें…

पीला रंग है सबसे श्रेष्ठ

दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ रहता है। ये रंग देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है। भगवान विष्णु को पीतांबरधारी कहते हैं यानी पीले वस्त्र पहनने वाले। पीला रंग आध्यात्म की प्रतीक भी है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान पीला रंग के कपड़े ही विशेष रूप से पहने जाते हैं। इससे न सिर्फ आपका गुरु ग्रह बलवान होगा बल्कि देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।

इन रंगों के कपड़े भी पहन सकते हैं

पीले के अलावा आप लक्ष्मी पूजा में लाल, चमकीले, केसरिया या सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। ये सभी रंग शुभ ग्रह जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र और चंद्रमा से संबंधित है। लक्ष्मी पूजा में इन रंगों के कपड़े पहनने से देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहेंगी और शुभ फल प्रदान करेंगी।

इन रंगों के कपड़े न पहनें

लक्ष्मी पूजा में काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। ये रंग निगेटिविटी यानी नकारात्मकता का प्रतीक है। शुभ कामों में काले रंग के कपड़े पहनना ठीक नहीं माना जाता। काले के अलावा अन्य डार्क रंग जैसे नीले, ब्राउन इन रंगों को कपड़े भी लक्ष्मी पूजा के दौरान पहनने से बचना चाहिए।


ये भी पढ़ें-
 

Diwali 2024: कौन हैं देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन, क्यों नहीं होती इनकी पूजा?


दिल्ली-मुंबई में कब है धनतेरस 2024 का शुभ मुहूर्त? नोट करें अपने शहर की टाइमिंग


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV

Recommended Stories

Unique Temple: इस मंदिर में आज भी गूंजती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज, रहस्यमयी है ये जगह
किन लोगों को दिखाई देते हैं भूत-प्रेत? जानें जन्म कुंडली से