Diwali 2025: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करते समय कपड़ों के रंगों का भी खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कपड़ों का रंग भी हमें और अपने जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित जरूर करता है।
Lakshmi Puja Mai Kis Rang Ke Kapde Pahne: कार्तिक अमावस्या तिथि पर हर साल देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और दीपावली उत्सव मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए जैसे इस दौरान किस रंग कपड़े पहनें और किस रंग के नहीं? क्योंकि कपड़ों के रंग भी हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए लक्ष्मी पूजा में किस रंग के कपड़े पहनना शुभ रहता है…
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि ये रंग गुरु ग्रह से संबंधित है। पीला रंग जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। भगवान विष्णु भी स्वयं पीले वस्त्र धारण करते हैं इसलिए उनका एक नाम पीतांबरधारी है। पीला रंग आध्यात्म की प्रतीक भी है। लक्ष्मी पूजा में पीले रंग के कपड़े पहनने से गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलेंगे, साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।
अगर पीले रंग के कपड़े न हो तो आप लक्ष्मी पूजा के लिए लाल, चमकीले, केसरिया या सफेद रंग के कपड़ों का चुनाव भी कर सकते हैं। ये सभी रंग शुभ श्रेणी में आते हैं और शुभ रंग जैसे सूर्य, मंगल, शुक्र और चंद्रमा से संबंधित है। लक्ष्मी पूजा में इन रंगों के कपड़े पहनने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है और धन की देवी लक्ष्मी भी आप पर सदैव प्रसन्न रहेगी।
44
दिवाली पर किस रंग के कपड़े न पहनें?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में काले रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनें। ये रंग नकारात्मकता यानी निगेटिविटी का प्रतीक है। इस रंग के कपड़े पहनकर कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। काले के अलावा इसके मिलते-जुलते शेड्स जैसे नीले, ब्राउन इन रंगों को कपड़े भी लक्ष्मी पूजा के दौरान पहनने से बचना चाहिए। इससे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi