Diwali 2025: दीपावली पर झाड़ू खरीदने और पूजा करने की परंपरा क्यों?
Spiritual Oct 12 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है दीपावली 2025?
इस बार दीपावली 20 अक्टूबर, सोमवार को है। दिवाली से पहले लोग झाड़ू विशेष रूप से खरीदते हैं और देवी लक्ष्मी के साथ इसकी पूजा भी करते हैं। जानें क्या है इस परंपरा के पीछे का कारण…
Image credits: Getty
Hindi
दिवाली पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू?
दीपावली पर पूजा के लिए अनेक चीजें खरीदी जाती हैं, झाड़ू भी इनमें से एक है। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। इसलिए दीपावली पर झाड़ू की पूजा का विशेष महत्व है।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों पूजनीय है झाडू?
व्यवहारिक दृष्टि से देखें तो झाड़ू से ही हम अपने घर की सफाई करते हैं और गंदगी बाहर निकालते हैं यानी घर को साफ रखने में झाड़ू की अहमियत सबसे ज्यादा मानी गई है।
Image credits: Getty
Hindi
झाड़ू से दूर होती है निगेटिविटी
घर साफ रहेगा तो निगेटिव एनर्जी खत्म होगी और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। जहां पॉजिटिव एनर्जी होती है, वहीं देवी लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
इसलिए करते हैं झाड़ू की पूजा
दीपावली पर झाड़ू की पूजा करके उसका आभार प्रकट किया जाता है। झाड़ू वैसे तो बहुत ही छोटी वस्तु है लेकिन इसके बिना घर की सफाई करना मुश्किल है, इसलिए इसका आभार मानते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
हिंदू धर्म की पुरानी परंपरा है ये
हिंदू धर्म में हर उस चीज की पूजा की जाती है या आभार माना जाता है जो हमारे लिए उपयोगी होती है। झाड़ू की पूजा हमें विनम्र बने रहना भी सिखाती है जिसमें कि हमारे मन में अहंकार न आए।