
Diwali 2025: दिवाली का त्यौहार पांच दिनों तक चलता है। धनतेरस से शुरू होकर यह त्यौहार भाई दूज के साथ समाप्त होता है। हर साल दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाई जाती है। इस विशेष अवसर पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर में धन-संपत्ति की सुरक्षा बनी रहती है।
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली पर दीये जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन दीये जलाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है, साथ ही देवी लक्ष्मी का भी आगमन होता है। तो आइए जानें दिवाली पर घर में किन जगहों पर दीये जलाने चाहिए।
दिवाली पर आंगन में दीये जलाना चाहिए। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इसके अलावा, घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। जीवन में खुशियां आती हैं।
ये भी पढ़ें- Rama Ekadashi Vrat Katha: श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सुनाई थी रमा एकादशी व्रत की कथा, आप यहां पढ़ें
दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इसका विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने वाले व्यक्ति के घर में धन-समृद्धि बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
दिवाली के दिन रसोई में दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन रसोई में दीपक जलाने से देवी अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस पर रावण के भाई की पूजा! 5 फैक्ट्स, जो जला देंगे दिमाग की बत्ती
दिवाली के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।