चाहते हैं गुड लक और धन लाभ तो लोहड़ी की अग्नि में जरूर डालें ये 4 चीजें

Published : Jan 12, 2025, 07:00 PM ISTUpdated : Jan 13, 2025, 10:04 AM IST
lohri 2025 upay

सार

Lohri 2025: हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 13 जनवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। लोहड़ी की अग्नि में यदि कुछ खास चीजें डाली जाएं तो शुभ फल मिल सकते हैं। 

Lohri Ke Upay: लोहड़ी का पर्व हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। ये पर्व मुख्य रूप से पंजाबी और सिंधी लोग मनाते हैं। इस पर्व में रात को अग्नि जलाई जाती है और लोग इसके आस-पास नाचते-गाते हैं साथ ही अग्नि में कुछ खास चीजें भी डालते हैं। लोहड़ी के मौके पर अग्नि में डाली गई कुछ चीजें आपकी किस्मत भी चमका सकती हैं और धन लाभ का योग भी बना सकती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 चीजें…

सूर्यदेव के 5 सरल मंत्र, मकर संक्रांति पर करें जाप


अग्नि में डालें मूंगफली

मूंगफली शनि से संबंधित है क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में तेल होता है। लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली जरूर डालना चाहिए। इससे शनि से संबंधित दोष दूर होते हैं। जिसकी कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है या जिस पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का असर है, ऐसे लोगों को ये उपाय जरूर करना चाहिए। इससे किसी का भी गुड लक चमक सकता है।

अग्नि में डालें भूने हुए चावल

लोहड़ी की अग्नि में भूने हुए चावल जिसे परमल भी कहते हैं डालना चाहिए। चावल शुक्र का अन्न है। शुक्र का ये उपाय करने से देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। देवी लक्ष्मी जिस पर प्रसन्न हो जाती है, उसे हर तरह की सुख-संपत्ति तुरंत प्रदान कर देती हैं। इसलिए लोहड़ी की अग्नि में भूने हुए चावल जरूर डालें।

तिल-गुड़ डालने से मिलेंगे शुभ फल

लोहड़ी की अग्नि में तिल-गुड़ से बनी चीजें भी डाली जाती हैं जैसे गजक और रेवड़ी। तिल शनि से संबंधित है और गुड़ सूर्य से। इन चीजों को अग्नि में डालने से शनि-सूर्य दोनों ग्रहों से संबंधित शुभ फल हमें मिलते हैं। ये दोनों अगर शुभ फल दें तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।

जौ डालने से मंगल ग्रह देगा शुभ फल

यदि आप मंगल ग्रह से परेशान हैं तो लोहड़ी की अग्नि में जौ डालें। ऐसा करने से आपको मंगल ग्रह से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं। मंगल ग्रह की शांति से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और लव लाइफ भी ठीक रहती है।


ये भी पढ़ें-

मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा?


मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें 5 काम, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम