मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें 5 काम, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन
Spiritual Jan 11 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है मकर संक्रांति 2025?
14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन 5 काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति के काम करता है, उसके बुरे दिन शुरू हो सकते है। जानें कौन-से हैं ये 5 काम…
Image credits: Getty
Hindi
किसी तरह का नशा न करें
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को बहुत ही पवित्र माना गया है। इस दिन किसी भी तरह का नशा जैसे शराब आदि नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
नॉनवेज गलती से भी न खाएं
ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति को एक पर्व कहा गया है। धार्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है, इसलिए इस दिन मांसाहार यानी नॉनवेज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
किसी को खाली हाथ न लौटाएं
मकर संक्रांति पर दान देने का विशेष महत्व है। इससे पाप कर्मों का नाश होता है। इसलिए इस दिन यदि कोई आपके कुछ मांगने आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं।
Image credits: Getty
Hindi
ब्रह्मचर्य का पालन करें
धर्म ग्रंथों में कुछ खास तिथियों पर ब्रह्मचर्य का पालन करने के बारे में कहा गया है। मकर संक्रांति भी इनमें से एक है। इसलिए इस दिन पति-पत्नी को संयम पूर्वक रहना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
किसी पर क्रोध न करें-दिल न दुखाएं
मकर संक्रांति एक शुभ दिन है, इस दिन किसी पर भी क्रोध न करें और न ही किसी का दिल दुखाएं। ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता और इससे निकट भविष्य में परेशानी हो सकती है।