प्रेमानंद महाराज बातों ही बातों में कईं अचूक मंत्रों के बारे में भी बताते हैं। जिन्हें बोलने मात्र से ही बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। ये मंत्र बहुत ही चमत्कारी होते हैं।
प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक चमत्कारी मंत्र के बारे में बता रहे हैं, जिसने बोलने से हर परेशानी भाग जाती है।
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, इस मंत्र को अघोर मंत्र कहते हैं, जो इस प्रकार है- ॐ अघोरेभ्यो अथ घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यः सर्वेभ्यः सर्वशर्वेभ्यो नमस्ते अस्तु रुद्ररूपेभ्यः'।
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, ये मंत्र उनका अपना आजमाया हुआ है। इस मंत्र के बोलने से प्राणों का संकट भी टल जाता है। इसे सुन आपका अहित करने वाला भी स्वयं ही भाग जाता है।
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, भगवान महाकाल के इस मंत्र को बोलने से तीनों लोकों में कोई आपको कष्ट नहीं दे सकता और न ही आपका अहित कर सकता है। ये मंत्र इतना शक्तिशाली है।