Eid Al Fitr 2024 Chand Timings: दुबई, सऊदी अरब, कुवैत सहित अन्य गल्फ कंट्री में कब दिखेगा ईद का चांद? नोट करें डेट और टाइम

Published : Apr 09, 2024, 01:36 PM ISTUpdated : Apr 09, 2024, 01:37 PM IST
Eid-Al-Fitr-2024-Chand-Timings

सार

Eid Al-Fitr 2024 Chand Timings: रमजान मास को 29 दिन हो चुके हैं, सभी को सव्वाल मास के चांद दिखने का इंतजार है। दुबई, सऊदी अरब सहित अन्य गल्फ कंट्रीस में कब मनाई जाएगा ईद-उल-फित्र। नोट करें सही डेट। 

इस बार इस्लाम का सबसे पवित्र महीना रमजान 11 मार्च 2024 से शुरू हुआ था। तभी से मुस्लिम समाजजन रोजे रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। अब सभी को सव्वाल मास के चांद दिखने का इंतजार है। दुबई, सऊदी अरब, कुवैत आदि देशों में ये माना जा रहा था कि 8 अप्रैल को चांद नजर आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि आमतौर पर 29 दिन का होने वाला रमजान मास इस बार 30 दिन का है। आगे जानिए इस बार दुबई, सऊदी अरब आदि गल्फ कंट्रीस में कब दिखेगा सव्वाल मास का चांद और कब मनाई जाएगी ईद…

Eid Al Fitr 2024: date and time in UAE
संयुक्त अरब अमीरात में सव्वाल मास का चांद 8 अप्रैल, सोमवार को दिखाई नहीं दिया। उम्मीद है कि सव्वाल मास का चांद 9 अप्रैल, मंगलवार को दिखाई देगा। ऐसा हुआ तो ईद-उल-फित्र का त्योहार 10 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा।

Eid Al Fitr 2024: date and time in Dubai
गल्फ कंट्रीस में दुबई भी शामिल हैं। यहां रहने वाले लोगों को भी सव्वाल मास का चांद दिखने का इंतजार है। यहां भी 9 अप्रैल, मंगलवार को चांद दिखाई देने की उम्मीद है। यहां भी ईद-उल-फित्र का पर्व 10 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा।

Eid Al Fitr 2024: date and time in Saudi arabia
सऊदी अरब में भी सव्वाल मास का चांद 8 अप्रैल को दिखाई नहीं दिया है। ऐसी स्थिति में यहां भी 9 अप्रैल, मंगलवार को ही चांद दिखने की उम्मीद है। इसलिए ईद-उल-फित्र का पर्व यहां भी 10, अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा।

Eid Al Fitr 2024: date and time in Kuwait
कुवैत में भी सभी को ईद का चांद दिखने का इंतजार है। सभी को उम्मीद थी कि यहां चांद रात 8 अप्रैल, सोमवार को होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 9 अप्रैल, मंगलवार को यहां चांद दिखाई देने के बाद 10 अप्रैल, बुधवार को ही ईद मनाई जाएगी।

Eid Al Fitr 2024: date and time in Qatar
कतर में भी 9 अप्रैल, मंगलवार को सव्वाल मास का चांद दिखाई दे सकता है। यहां भी 9 अप्रैल, मंगलवार को चांद रात होगी, जिससे 10 अप्रैल, बुधवार को चांद ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें-

ईद पर बनाएं चिकन के ये 7 डिश, पेट भर जाएगा पर मुंह चलता रहेगा


ईद पर बनाएं ये सोया कबाब, चिकन मटन सब हो जाएंगे एक तरफ, मांग कर खाएंगे लोग


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम