Eid Al Fitr 2024 Chand Timings India: दिल्ली, राजस्थान सहित 10 प्रमुख शहरों में कब दिखेगा ईद का चांद? नोट करें सही तारीख

Published : Apr 09, 2024, 02:30 PM ISTUpdated : Apr 10, 2024, 09:01 AM IST
Eid-Al-Fitr-2024-Chand-Timings-India

सार

Eid Al-Fitr 2024: ईद-उल-फित्र मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है। ये महीना रमजान का महीना खत्म होने के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना 29 नहीं बल्कि 30 दिन का होने से ईद-उल-फित्र की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है।  

Eid Al Fitr 2024 Chand Timings India: इस्लाम धर्म को मानने वाले साल भर में कई त्योहार मनाते हैं, ईद-उल-फित्र भी इनमें से एक है। अगर ये कहा जाए कि ईद-उल-फित्र मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है तो गलत नहीं होगा। ये महीना रमजान का महीना खत्म होने के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस बार रमजान का महीना 29 नहीं बल्कि 30 दिन का होने से ईद-उल-फित्र की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है। जानें इस बार भारत में ईद का चांद कब दिखेगा…

भारत में कब दिखेगा ईद 2024 का चांद?
सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले ईद का चांद दिखाई देता है। उम्मीद के मुताबिक इस बार 8 अप्रैल, सोमवार को वहां ईद का चांद दिखाई नहीं दिया यानी 9 अप्रैल को गल्फ कंट्रीज में सव्वाल मास का चांद दिखाई देगा तो वहां 10 अप्रैल, बुधवार को ईद-उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस हिसाब से भारत में 10 अप्रैल, बुधवार को ईद का चांद दिखाई देगा, इसलिए यहां ईद-उल-फितर का त्योहार 11 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा।

जानें भारत के किस शहर में कब दिखेगा ईद का चांद?
भारत में चांद रात 10 अप्रैल, बुधवार को रहेगी यानी इसी दिन ईद का चांद दिखाई देगा। अलग-अलग शहरों में ईद का चांद दिखने के समय में अंतर रहेगा। आगे जानिए भारत के किस शहर में कब दिखेगा ईद का चांद…

Eid Al Fitr 2024: date and time in Rajasthan
भारत के राजस्थान में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार को दिखाई देगा। इसका समय शाम लगभग 7.10 बजे रहेगा।

Eid Al Fitr 2024: date and time in New Delhi / Delhi/NCR
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार की शाम लगभग 07:32 पर दिखाई दे सकता है।

Eid Al Fitr 2024:date and time in Hyderabad
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में में ईद का चांद 10 अप्रैल, बुधवार की शाम लगभग 07:14 पर दिखाई दे सकता है।

भारत के अन्य प्रमुख शहरों में ईद 2024 का चांद दिखने का समय
- मुंबई में ईद का चांद शाम को लगभग 07:39 पर दिखाई देगा।
- कलकत्ता में ईद का चांद शाम 05:34 पर दिखाई दे सकता है।
- बैंगलुरु में ईद का चांद दिखने का समय शाम 07:13 तक रहेगा।
- चंडीगढ़ में ईद का चांद शाम को लगभग 06:27 पर दिखाई देगा।
- अहमदाबाद में ईद का चांद शाम 07:45 पर दिखाई देगा।
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद का चांद शाम 07:15 पर दिखाई देगा।
- बिहार की राजधानी पटना में ईद का चांद शाम 05:49 पर दिखाई दे सकता है।


ये भी पढ़ें-

Eid Al Fitr 2024 Chand Timings: दुबई, सऊदी अरब, कुवैत सहित अन्य गल्फ कंट्री में कब दिखेगा ईद का चांद? नोट करें डेट और टाइम


ईद पर बनाएं ये सोया कबाब, चिकन मटन सब हो जाएंगे एक तरफ, मांग कर खाएंगे लोग


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम