किस मुस्लिम देश में है भगवान विष्णु की सबसे बड़ी मूर्ति, जिसे बनाने में लगे 29 साल?

Published : May 18, 2025, 11:25 AM IST
statue of garuda

सार

Statue of Garuda interesting facts: हमारे देश में भगवान विष्णु की अनेक विशाल प्रतिमाएं हैं लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होग कि दुनिया की सबसे बड़ी विष्णु प्रतिमा भारत नहीं बल्कि एक मुस्लिम देश में है। 

Tallest statue of Lord Vishnu: धर्म ग्रंथों में भगवान विष्णु को सबसे प्रमुख माना गया है क्योंकि यही सृष्टि का संचालन करते हैं। हमारे देश में भगवान विष्णु के अनेक प्राचीन मंदिर हैं लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि विष्णुजी की सबसे विशाल प्रतिमा भारत नहीं बल्कि एक इस्लामिक देश में है और उससे भी बड़ा आश्चर्य ये है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामिक देश है, जहां 95 प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है। आगे जानें कहां है भगवान विष्णु की सबसे बड़ी प्रतिमा…

कहां है भगवान विष्णु की सबसे बड़ी प्रतिमा?

भगवान विष्णु की सबसे बड़ी प्रतिमा इंडोनेशिया के बाली द्वीप में केनकाना पार्क है। ये प्रतिमा लगभग 400 फीट ऊंची और 64 फीट चौड़ी है। इस प्रतिमा में भगवान विष्णु अपने वाहन गरुड़ पर सवार हैं। गरुड़ के पंख ही लगभग 60 मीटर चौड़े हैं। इस प्रतिमा के निर्माण में तांबे और पीतल का उपयोग किया गया है। इस मूर्ति को बनने में 2 या 4 साल का नहीं नहीं बल्कि करीब 29 साल का समय लगा है।

क्या है भगवान विष्णु की सबसे बड़ी मूर्ति का नाम?

भगवान विष्णु की इस मूर्ति का नाम उनके वाहन गरुड़ के नाम पर रखा गया है। दुनिया भर में ये मूर्ति स्टैच्यू ऑफ गरुड़ा के नाम से प्रसिद्ध है। कहते हैं इंडोनेशिया के मूर्तिकार बप्पा न्यूमन नुआर्ता के मन में एक विशालकाय मूर्ति बनाने का विचार आया। लंबी प्लानिंग के बाद मूर्ति बनाने का काम साल 1989 में शुरू हुआ। लंबे प्रयास के बाद साल 2018 में ये प्रतिमा बनकर तैयार हुई। 22 सितंबर 2018 को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इसका उद्घाटन किया। इस विशालकाय प्रतिमा को देखने के लिए दुनियाभर से लोग यहां आते हैं।

किस मुस्लिम देश में होती है हिंदू देवताओं की पूजा?

इंडोनेशिया भले ही एक इस्लामिक देश है लेकिन यहां हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करने की परंपरा है। दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर अंकोरवाट भी यहीं है। यहां हर साल दशहरे के मौके पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ के नाम पर ही इस देश की एयरलाइन का नाम गरुड़ा रखा गया है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम