Fitkari Ke Upay: फिटकरी का इस्तेमाल वैसे तो पानी को शुद्ध करने के लिए किया जाता है, लेकिन आप आर्थिक तंगी, कर्ज और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में जानिए फटकारी से जुड़े 5 उपायों के बारे में यहां।
Fitkari Vastu Tips: हमारे घर के किचन में कई ऐसी चीजें होती है, जिनका इस्तेमाल हम घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इन चीजों का जिक्र खुलकर किया गया है। इन चीजों का सही उपयोग करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही आर्थिक क्लेश भी दूर हो जाता है। उन्हीं में से एक है फिटकरी। आपको ये आसानी से किसी भी किराने की दुकान पर मिल जाएगी। एक छोटी सी फिटकरी के इस्तेमाल से आपके घर में मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है और घर में खुशियों का वातावरण बन सकता है। आइए जानते हैं फिटकरी से जुड़े पांच उपाय जिन्हें करने से आपको सफलता मिल सकती है।
यदि कोई व्यक्ति फिटकरी के पानी से स्नान करता है, तो उसके अंदर मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इसके बाद में मन को शांति मिलती है। बार-बार जो काम अटक रहे होते हैं वो भी बनने लगते हैं।
यदि आप फिटकरी को किसी काले कपड़े में बांधकर अपनी दुकान के मेन गेट पर टांगते हैं तो उससे बरकत आना शुरू हो जाती है। साथ ही बुरी नजर से भी आप बचे रह सकते हैं।
फिटकरी के यदि 5 टुकड़ो को आप 6 नील फूलों के साथ एक काले कपड़े में बांधकर रखते हैं तो आप रास्ते में पड़ने वाली प्रेत बाधाओं से दूर रह सकते हैं। साथ ही आपकी जेब में हमेशा पैसे टिके रहेंगे।
ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति कर्ज के बोझ से परेशान है, वो बुधवार के दिन एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का लेकर उस पर सिदूर लगा दें। इसके बाद इसे पान में रखकर कलावा की मदद से बांध दें। शाम के वक्त बुधार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे इस रखकर किसी पत्थर से दबा दें।
धन प्राप्ति के लिए रात के वक्त सोने से पहले फिटकरी से अपने दांत साफ करें। कभी-कभी पानी में थोड़ा सा नमक डालकर भी दांत साफ करें। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, उसकी पुष्टि एशियानेट हिंदी नहीं करता है। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।