थाईलैंड के किस शहर को कहते हैं सिटी ऑफ गणेश?

Published : Aug 30, 2025, 04:34 PM IST
Ganesha Statue Thailand

सार

Ganesh Utsav 2025: भगवान श्रीगणेश की पूजा भारत हीं बल्कि अन्य देशों में भी होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि थाईलैंड में एक शहर को सिटी ऑफ गणेश के नाम से जाना जाता है। यहां श्रीगणेश की एक विशाल प्रतिमा भी है?

Shri Ganesha Statue Thailand Interesting Facts: इन दिनों पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है। अनेक स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि श्रीगणेश की सबसे विशाल प्रतिमा भारत में नहीं बल्कि थाईलैंड में है। थाईलैंड के जिस शहर में श्रीगणेश की ये प्रतिमा है, उसे सिटी ऑफ गणेश कहा जाता है। इस विशाल प्रतिमा से जुड़ी अनेक रोचक बातें हैं। आगे जानिए कहां है श्रीगणेश की ये विशाल प्रतिमा…

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2025: श्रीगणेश की पूजा में कौन-सी 5 गलतियां न करें?

 

कहां है सिटी ऑफ गणेश?

थाईलैंड में ख्लॉंग ख्वेन (Thailand's Khlong Khuen) नाम का एक शहर है, इसे ही सिटी ऑफ गणेश कहा जाता है। इस शहर के एक पार्क में भगवान श्रीगणेश की सबसे विशाल प्रतिमा स्थआपित है। इसी के नाम पर इस शहर का नाम सिटी ऑफ गणेश रखा गया है। खास बात ये है कि थाईलैंड में रहने वाले लोग भी श्रीगणेश के प्रति श्रद्धा रखते हैं और इनकी पूजा करते हैं। थाईलैंड में श्रीगणेश को फ्ररा फिकानेत के नाम से पूजा जाता है और भाग्य और सफलता के देवता कहा जाता है।

ये भी पढ़ें-

Ganesh Chaturthi 2025: श्रीगणेश के सीखें 10 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स, हर कदम पर मिलेगी सफलता

 

कितनी बड़ी है श्रीगणेश की ये प्रतिमा?

थाईलैंड के ख्लॉंग ख्वेन (Thailand's Khlong Khuen) शहर में स्थित ये गणेश प्रतिमा कांसे से निर्मित है। इस मूर्ति को कांसे के 854 अलग-अलग हिस्सों से जोड़कर बनाया गया है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 39 मीटर है यानी ऊंचाई के मामले में ये लाल किले से भी बड़ी है क्योंकि लाल किले की ऊंचाई 33 मीटर है। फीट के हिसाब से देखें तो ये प्रतिमा लाल किले से 1 मंजिला मकान से ज्यादा बड़ी है।

कैसा है इस प्रतिमा का स्वरूप?

श्रीगणेश की ये प्रतिमा साल 2012 में ही बनकर तैयार हुई है जो दिखने में बहुत ही सुंदर है। प्रतिमा के सिर पर कमल का फूल और बीच में ओम का चिह्न है। गणेशजी ने जनेऊ धारण की हुई है। इनकी सूंड में लड्डू है। गणेश प्रतिमा के चार हाथ हैं, जिनमें कटहल, आम, गन्ना और केला है क्योंकि थाईलैंड में इन सभी फलों को बहुत पवित्र माना गया है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम