Aaj Ka Panchang 22 अक्टूबर 2025: आज करें गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति और दिशा शूल

Published : Oct 22, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 22 अक्टूबर 2025

सार

Aaj Ka Panchang 22 अक्टूबर 2025: 22 अक्टूबर, बुधवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे, जिससे इन पर्वों का महत्व और भी अधिक हो गया है।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 08 बजकर 17 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रात तक रहेगी। इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इसे सुहाग पड़वा भी कहते हैं, इस दिन महिलाएं परिवार की बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। बुधवार को प्रीति, आयुष्मान, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें शुभ योग में खरीदी के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2025: कब मनाएं भाई दूज, 22 या 23 अक्टूबर? जानें भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त

गोवर्धन पूजा 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:26 से 08:42 तक
दोपहर 03:29 से शाम 05:44 तक

ये भी पढ़ें-
Govardhan Puja 2025: कैसे करें पूजा? जानें पूरी विधि व कथा

22 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा, सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (22 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 11 मिनिट से 01 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

22 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- किस्तुघ्न और बव
सूर्योदय - 6:30 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Oct 22 6:58 AM
चन्द्रास्त - Oct 22 6:14 PM

22 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (22 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:30 से 07:56 तक
सुबह 07:56 से 09:21 तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:11 तक
दोपहर 03:01 से शाम 04:26 तक
शाम 04:26 से 05:51 तक

22 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:56 AM – 9:21 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:11 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:34 PM
वर्ज्यम् - 05:14 AM – 07:01 AM


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम